Select Date:

रणजी के बाद अब विजय हजारे ट्रॉफी... रोहित शर्मा और विराट कोहली का पत्ता वनडे से भी कट सकता, गौतम गंभीर की शर्त

Updated on 10-08-2025 02:50 PM
नई दिल्ली: रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रिकेट के दो फॉर्मेट से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं। ये दोनों खिलाड़ी अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण ये है कि दोनों खिलाड़ी 2027 के वर्ल्ड कप को जीतकर अपने करियर का अंत करना चाहेंगे। लेकिन फिलहाल इन दोनों खिलाड़ियों की वनडे टीम में जगह पक्की नहीं है। वहीं बीसीसीआई इन दोनों खिलाड़ियों के सामने एक नई शर्त रख सकती है।

रणजी ट्रॉफी के बाद विजय हजारे में रो-को?

2025 की रणजी ट्रॉफी में विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी के बाद रिकॉर्ड भीड़ देखी गई। अब विजय हजारे ट्रॉफी में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिल सकता है। खबरों के अनुसार 2027 ODI वर्ल्ड कप में खेलने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए इन दोनों महान बल्लेबाजों को इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए कहा जा सकता है। BCCI के नियमों के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय ड्यूटी से ब्रेक के दौरान सभी खिलाड़ियों को घरेलू टूर्नामेंट में भाग लेना होगा।
रोहित और कोहली दोनों ने टी20आई और टेस्ट से संन्यास ले लिया है। उनका अगला वनडे असाइनमेंट अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया का तीन मैचों का दौरा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर वे विजय हजारे ट्रॉफी नहीं खेलते हैं, तो यह उनका आखिरी अंतर्राष्ट्रीय दौरा हो सकता है। BCCI 2027 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहेगी जैसा कि वे टेस्ट में कर रहे हैं।

दोनों खेलना चाहते हैं वर्ल्ड कप

कोहली और रोहित दोनों ने यह इच्छा जताई है कि वे दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं। वे 2023 के फाइनल में हारने के बाद इस टूर्नामेंट में भाग लेना चाहते हैं। हालांकि, तब तक कोहली 38 साल के हो जाएंगे और रोहित 40 के करीब। कोहली 2009 विजय हजारे ट्रॉफी में 534 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। रोहित 2016-2018 के बीच कई बार इस टूर्नामेंट में खेल चुके हैं।

यह खबर ऐसे समय में आई है जब यह भी कहा जा रहा है कि गंभीर देश के क्रिकेट में 'स्टार कल्चर' को खत्म करना चाहते हैं। BCCI अब खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कह रही है। इसका मतलब है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ियों को भी विजय हजारे ट्रॉफी में खेलना पड़ सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.