Cannes पहुंचकर समंदर किनारे प्रीति जिंटा ने करवाया फोटोशूट, जानिए किस खास मकसद से एक्ट्रेस गई हैं फ्रांस
Updated on
24-05-2024 01:45 PM
प्रीति जिंटा बुधवार, 22 मई को फ्रेंच रिवेरा के लिए रवाना हुई थीं और कान फिल्म फेस्टिवल में तीसरी बार शामिल हुईं। उन्होंने 2006 में डेब्यू किया था और फसके बाद वह 2007 में दिखाई दी थीं। अब 17 साल बाद एक बार फिर वह इस महोत्सव में पहुंची थीं। हालांकि अभी उनका रेड कार्पेट पर नजर आना बाकी है। मगर उसके पहले ही उन्होंने कहर ढाना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपना लुक शेयर नहीं किया। लेकिन उनके फैन्स ने एक्ट्रेस की झलक दुनिया को जरूर दिखा दी।
प्रीति जिंटा ने कान में की शिरकत
वीडियो में प्रीति जिंटा समंदर किनारे पोज दे रही हैं। अपनी कातिलाना अदाओं से हर किसी को अपना दीवाना बना रही हैं। एक्ट्रेस ने शिमरी पर्ल व्हाइट गाउन पहना है और अपने बाल कों बांध रखा है। कान में भी वह मोतियों से बनी इयररिंग्स में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ये आखिर क्यों गई हैं।
इसलिए Cannes में गई हैं प्रीति जिंटा
प्रीति जिटा इन दिनों 'लाहौर 1947' की शूटिंग कर रही हैं। इसी कारण से वह कान फिल्म फेस्टवल का हिस्सा बनी हैं। प्रीति जिंटा सिनेमेटोग्राफर संतोष सिवन को Pierre Angenieux ExcelLens अवॉर्ड्स से सम्मानित करेंगी। इनके साथ एक्ट्रेस पहले भी काम कर चुकी हैं। मणिरत्नम की रोमांटिक ड्रामा 'दिल से' (1998) में संतोष के साथ बतौर सिनेमेटोग्राफर के साथ काम किया था।
प्रीति जिंटा का संतोष ने रखा था ख्याल
'डीडी इंडिया' से बातचीत में प्रीति जिंटा ने बताया था कि कैसे संतोष ने उन्हें फिल्म Dil Se में अच्छा दिखने में मदद की थी क्योंकि डायरेक्टर ने उन्हें बिना मेकअप के ही रहने को कहा था। 'जब हम केरल में शूटिंग कर रहे थे, तो गाने में हल्की बारिश थी। गाने में दिखाई नहीं देती, लेकिन ऐसा था। वहां 4 दिन हुई बारिश से मेरी हड्डियों में दर्द होने लगा था। बुखार हो गया था। मुझे बिलकुल अच्छा नहीं लग रहा था। इसके बाद संतोष ने ख्याल रखा था। वह रसम ले आए और खाना लेकर आए और खाना खिलाया।'
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…