वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस को धोने के बाद लिखा 4 शब्द का मैसेज, फैंस से कही दिल की बात
Updated on
08-04-2026 12:06 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच बीते 8 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। बारिश के चलते यह मैच सिर्फ 11-11 ओवर का ही हुआ। राजस्थान ने 27 रन से इस मैच को अपने नाम कर लिया। आरआर ने लगातार तीसरा मुकाबला अपना जीता। राजस्थान रॉयल्स की इस जीत में वैभव सूर्यवंशी ने बल्ले से अहम योगदान दिया।
वैभव सूर्यवंशी ने खेली तूफानी पारी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तूफानी पारी खेली। उन्होंने दिग्गज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ भी अपना गेम प्लान नहीं बदला और बुमराह जैसे महान गेंदबाज को पहले ही ओवर में 2 छक्के लगा दिए। वैभव ने एमआई के खिलाफ सिर्फ 14 गेंद में 39 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी ने 278.57 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 5 छक्के और 1 चौका लगाया।
मैच के बाद सूर्यवंशी ने शेयर किया खास पोस्ट
राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया के चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने मैच की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'सपोर्ट के लिए शुक्रिया।'
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आरआर ने तूफानी बैटिंग करते हुए 11 ओवर में 3 विकेट पर 150 रन लगा दिए। हालांकि 151 रन का टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन ही बना पाई और 27 रन से मैच हार गई। लगातार तीसरी जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में टॉप पर आ गई है। वहीं मुंबई इंडियंस की यह तीसरे मैच में दूसरी हार थी। 2 पॉइंट्स के साथ एमआई टेबल में 7वें पायदान पर है।
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…