दो मैच में फ्लॉप क्या हुए... टीम इंडिया के कोच ने ही उठा दिए सवाल, रोहित शर्मा को अब बनाने ही होंगे रन
Updated on
15-01-2026 01:54 PM
भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने स्वीकार किया है कि ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी मौके दिए जाने के बावजूद ‘अधिकतर कुछ खास नहीं कर पाए’। उन्होंने साथ ही कहा कि रोहित शर्मा दो विजय हजारे ट्रॉफी मैच खेलने के बाद भी ‘कम क्रिकेट’ खेल रहे हैं। दूसरे वनडे के लिए भारत की प्लेइंग 11 में एकमात्र बदलाव के तौर पर शामिल रेड्डी बल्ले या गेंद दोनों से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए जिससे मेजबान टीम बुधवार को यहां न्यूजीलैंड से 7 विकेट से हार गई।
रोहित पर क्या बोले कोच?
वहीं बीसीसीआई के फरमान के बाद भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों अपने-अपने राज्य की टीम के लिए 50 ओवर के शीर्ष घरेलू टूर्नामेंट में लौटे लेकिन इसके बावजूद डोएशे ने कहा कि रोहित पर्याप्त क्रिकेट नहीं खेल रहे। डोएशे ने कहा, ‘दोनों विकेट नई गेंद के लिए अच्छी थी। बल्लेबाजी करना आसान नहीं लग रहा था। अगर आप पहले वनडे में देखें तो वह (रोहित) उस लय में नहीं थे जिसमें वह आमतौर पर रहते हैं और यह उनके लिए एक चुनौती होगी, दो सीरीजों के बीच क्रिकेट नहीं खेलना।’
जब डोएशे से पूछा गया कि क्या रोहित ने विकेट के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी शैली में बदलाव का फैसला जानबूझकर किया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि यह जानबूझकर किया गया फैसला है।’ उन्होंने कहा, ‘वह खतरनाक खिलाड़ी हैं लेकिन असल में वह लय में खेलने वाले खिलाड़ी हैं। वह गेंद को टाइम करते हैं इसलिए जैसे ही विकेट बहुत अच्छे नहीं होते तो उनके लिए उस लय में खेलना मुश्किल हो जाता है।’
केएल राहुल पर दिया ये बयान
डोएशे ने कहा कि केएल राहुल जिस फॉर्म में हैं उसे देखते हुए उन्हें पांचवें नंबर पर भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘राहुल पांचवें नंबर पर खेलने के लिए अच्छा खिलाड़ी है। उसने शानदार शतक जड़ा और 50 ओवर के क्रिकेट में विकेटकीपिंग से भी असर पड़ता है। ऐसा नहीं है कि हम उसे बचा रहे हैं।’ डोएशे ने कहा, ‘पिछले 18 महीने में हमारी एक रणनीति बल्लेबाजी क्रम को लंबा करना रही है और हम ऑलराउंडर का इस्तेमाल या तो ऊपरी क्रम या पांचवें नंबर पर करना पसंद करते हैं जैसा कि हमने पहले वाशी (वाशिंगटन सुंदर) के साथ किया है।’
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…