Select Date:

22 साल से कांस का हिस्सा बन रही हैं ऐश्वर्या:चोटिल हाथ के साथ ग्लैमरस लुक में दिखीं एक्ट्रेस, बेटी आराध्या ने दिया सहारा

Updated on 17-05-2024 03:00 PM

ऐश्वर्या राय बच्चन कांस 2024 अटेंड करने फ्रांस पहुंची हैं। ऐश्वर्या पहली बार रेड कार्पेट पर ब्लैक गाउन में दिखीं। हाथ में चोट लगने के बावजूद उन्होंने खूबसूरत वॉक किया। गाउन कैरी करने के लिए उनकी बेटी आराध्या के अलावा 4 लोगों की टीम लगी। उनके ग्लैम स्क्वाड के ग्रुप को लॉन्ग ड्रेस ट्रेन को पकड़े हुए और रेड कार्पेट पर उन्हें ले जाते हुए देखा गया।

मोनोक्रोमैटिक लुक में नजर आईं ऐश
ऐश्वर्या के आउटफिट की बात करें तो उन्होंने ब्लैक और गोल्डन गाउन पहनी थी। इस ऑफ शोल्डर ड्रेस में उनकी ड्रेस पर गोल्डन एम्बेलिशमेंट्स की गई थी। ऐश्वर्या ने मेकअप मिनिमल रखा और गोल्डन कलर के बड़े हूप्स के साथ अपना लुक कंप्लीट किया। ऐश्वर्या के इस लुक को मोनोक्रोमैटिक लुक कहा जाता है। उन्होंने ब्लैक मोनोक्रोमैटिक ड्रेस को व्हाइट श्रग के साथ पेयर किया। इसे फाल्गुनी और शेन की डिजाइनर जोड़ी ने डिजाइन किया है।

सोशल मीडिया पर हो रही है आराध्या की तारीफ
ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आराध्या उन्हें सहारा देती हुई नजर आ रही हैं। मां को इस तरह सपोर्ट करते देख यूजर्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। कैजुअल स्टाइलिश ब्लैक ट्रैकसूट पहने आराध्या हर समय अपनी मां के साथ ही रहीं और उनका हाथ पकड़कर उन्हें होटल से उनकी कार तक ले गईं।

ये सेलेब्स भी अटेंड करेंगे कांस
ऐश्वर्या राय के बाद कियारा आडवाणी, अदिति राव हैदरी, शोभिता धुलिपाला, जैकलीन फर्नांडीज, प्रतीक बब्बर और छाया कदम भी कांस फिल्म फेस्टिवल अटेंड करेंगे।

2002 में पहली बार रेड कार्पेट पर उतरी थीं ऐश्वर्या
​​​​​​​​​​​​​​
कांस के रेड कार्पेट को फैशन वर्ल्ड में काफी अहम माना जाता है। यहां वॉक करने वाले सेलेब्स फिल्मों के प्रमोशन के साथ नए डिजाइनर्स के आउटफिट्स भी शोकेस करते हैं। इसके साथ ही फ्रांस को भी अपनी संस्कृति को पेश करने का मौका मिलता है।

ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2002 से अब तक तकरीबन हर साल कांस में शामिल होती आई हैं। अब तक इंडिया से ऐश्वर्या, दीपिका के अलावा सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा और सारा अली खान समेत कई सेलेब्स ने कांस के रेड कार्पेट पर वॉक की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
टीवी एक्टर करण वाही एक वक्त पर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चे में रहते थे। उनके शोज फैंस के पसंदीदा बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे करण ने खुद को…
 22 April 2026
कन्नड़ फिल्म स्टार यश KGF से पैन इंडिया स्टार बने थे और अब वह नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रावण के किरदार में नजर आएंगे। यह दिवाली पर रिलीज होगी।…
 22 April 2026
साल 2011 में, अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा के दौरान शाहरुख खान एक घटना में फंस गए थे, जिसमें लाठीचार्ज तक स्थिति बिगड़ गई थी। कई साल बाद, उस घटना…
 22 April 2026
मलयालम फिल्‍मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्‍लम' जैसी फिल्‍म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्‍टारर इस फ‍िल्म ने साल 2021 में खूब सुर्ख‍ियां बटोरी…
 21 April 2026
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की बंपर सक्सेस से सिर्फ रणवीर सिंह या आदित्य धर को ही नहीं, बल्कि इसके अन्य कलाकारों को भी खूब फायदा हुआ है और वाहवाही मिल…
 21 April 2026
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
 21 April 2026
'सैयारा' से रातोंरात स्टार बनीं अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया है और इस वक्त वह बहुत दुख में हैं। उनके घर में मातम पसर गया है। अनीत…
 21 April 2026
टीवी की 'छोटी बहू' रुबीना दिलैक उन सेलेब्‍स में से हैं, जो अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी गुरेज नहीं करतीं। उनकी यही बेबाकी उनके फैंस को पसंद…
 20 April 2026
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…
Advt.