Select Date:

15 अगस्‍त नहीं, अब इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्‍म, लोग बोले- 'पुष्पा 2' से डर गए

Updated on 14-06-2024 02:03 PM
अजय देवगन की अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर गुरुवार को अजय देवगन ने अपडेट दिया था। उन्होंने फिल्म 'औरों में कहां दम था' के ट्रेलर लॉन्च पर बताया था कि ये फिल्म 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज नहीं हो सकती। अजय देवगन ने इसकी वजह भी बताई थी। हालांकि, अब इस फिल्म की फाइनल रिलीज डेट सामने आ गई है। अजय ने इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर इसकी रिलीज डेट की जानकारी दे दी है।

इस वक्त अजय देवगन तब्बू के साथ अपनी अपकनमिंग फिल्म 'औरों में कहां दम था' को लेकर चर्चा में हैं, जो अगले महीने 5 जुलाई को रिलीज हो रही है। हालांकि, इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर सबसे अधिक चर्चा उनकी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर रही। उनसे सवाल पूछा गया कि क्या उनकी अगली फिल्म 'सिंघम अगेन' अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' से 15 अगस्त को क्लैश होने वाली है? इसपर एक्टर ने कहा कि फिल्म पर अभी कुछ काम बाकी है और कुछ हिस्से की शूटिंग भी करनी है। उन्होंने ये भी कहा था कि ये एक बड़ी फिल्म है और हम जल्दबाजी में कुछ नहीं करना चाहते। जल्दबाजी में काम खराब होता है और हम नहीं चाहते कि ऐसा हो।'


अजय देवगन ने बताया- कब हो रही है 'सिंघम अगेन' रिलीज

इस बातचीत के अगले ही दिन यानी आज शुक्रवार को अजय देवगन ने इसकी 'सिंघम अगेन' की रिलीज की जानकारी दे दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि 'सिंघम अगेन' इस दिवाली दहाड़ मारने आ रही है।

लोगों ने कहा- 'पुष्पा 2' की वजह से किया है डेट चेंज

हालांकि, अजय के इस पोस्ट पर अल्लू अर्जुन के फैन्स कूद पड़े हैं। उनका कहना है- डेट इसलिए चेंज कर दिया क्योंकि 'पुष्पा 2' आ रही है। वहीं काफी लोगों ने इसे इस साल की सबसे बड़ी फिल्म कहना शुरू कर दिया है।

कॉप यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म

बता दें कि 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' के बाद डायरेक्टर रोहित शेट्टी की ये फिल्म 'सिंघम अगेन' कॉप यूनिवर्स की पांचवीं और 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में अजय एक बार फिर 'बाजीराव सिंघम' के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण फर्स्ट लेडी कॉप के रूप में नजर आएंगी । फिल्म में करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.