Select Date:

अजित पवार का अंतिम संस्कार, रितेश देशमुख की आंख नम, 'दादा' के बेटों जय और पार्थ को देख जोड़ लिए हाथ

Updated on 29-01-2026 01:38 PM
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का अंतिम संस्कार 29 जनवरी, 2026 को हुआ। जय पवार, पार्थ पवार, दोनों बेटों ने उन्हें मुखाग्‍न‍ि दी है। उनके पार्थिव शरीर को एक सजे हुए रथ में उनकी 'अंतिम यात्रा' के लिए ले जाया गया। रथ फूलों से सजा हुआ था, जिस पर पवार की तस्वीर और 'स्वर्गीय अजितदादा पवार अमर रहें' लिखा हुआ बोर्ड लगा था। महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उपमुख्यमंत्री की अंतिम यात्रा सुबह 9 बजे विद्या प्रतिष्ठान परिसर (गदिमा) से शुरू हुई और शहर से होते हुए गुजरी ताकि लोग पवार को श्रद्धांजलि दे सकें। अंतिम संस्कार सुबह 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में हुआ। भारी भीड़ के बीच जानी-मानी हस्तियां भी पहुंचीं जिनमें एक्टर रितेश देशमुख भी थे।

एक्टर रितेश देशमुख को विद्या प्रतिष्ठान मैदान में अजित पवार के अंतिम संस्कार के लिए मौजूद देखा गया। एक्टर ने जगह पर पहुंचकर महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी। एक दिन पहले ही उन्होंने अजित पवार के निधन पर उन्हें 'दादा' कहकर श्रद्धांजलि दी थी।

नंदामुरी बालकृष्ण के दामाद भी पहुंचे

इसी के साथ, आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश ने बारामती में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार में भाग लिया। वो साउथ एक्टर नंदामुरी बालकृष्ण के बड़े दामाद हैं। लोकेश ने नंदामुरी बालकृष्ण की बड़ी बेटी नंदामुरी ब्रम्हाणी से शादी की। दोनों का एक बेटा है, नारा देवांश।

विमान दुर्घटना में अजित पवार का निधन

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख अजित 'दादा' पवार का बुधवार को बारामती एयरपोर्ट पर विमान दुर्घटना में निधन हो गया। उन्होंने राजनीति में उतार-चढ़ाव से भरे एक लंबे सफर को पीछे छोड़ दिया। पवार जिला परिषद चुनाव के लिए एक जनसभा में शामिल होने बारामती जा रहे थे। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और पार्टी नेता आदित्य ठाकरे ने भी बुधवार को अजित पवार के बारामती स्थित घर जाकर उनके निधन पर शोक जताया।


बारामती विमान दुर्घटना में और किसका निधन?

इसके अलावा, बारामती विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले पायलट कैप्टन सुमित कपूर, को-पायलट कैप्टन शम्भावी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली के शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है और उनके पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं। अजित पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को अहमदनगर जिले के राहुरी तालुका के देवलाली प्रवारा में हुआ था। वे लोगों के बीच 'अजित दादा' के नाम से प्रसिद्ध थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.