Select Date:

BGT में गेमचेंजर बन सकती है आकाशदीप-बुमराह की पार्टनरशिप

Updated on 18-12-2024 02:54 PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिस्बेन में तीसरा टेस्ट ड्रॉ हो गया। इसे ड्रॉ कराने में भारत के लिए आकाशदीप और जसप्रीत बुमराह ने अहम भूमिका निभाई। दोनों ने 10वें विकेट के लिए 47 रन की पार्टनरशिप की और भारत को फॉलोऑन से बचा लिया। अगर टीम इंडिया फॉलोऑन खेलती और दूसरी पारी में जल्दी ऑलआउट हो जाती तो ऑस्ट्रेलिया के पास टारगेट हासिल कर जीतने का सुनहरा मौका होता। हालांकि, दोनों की पार्टनरशिप से ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में बैटिंग पर उतरना पड़ा और भारत को मैच बचाने के लिए बेहतर समय मिल गया।

भारत ने शुरुआती 3 टेस्ट का बैरियर पार किया 

आकाश-बुमराह की यह पार्टनरशिप पूरी सीरीज का मोमेंटम बदल सकती है। सीरीज 1-1 से बराबर है और फिलहाल ऑस्ट्रेलिया डॉमिनेटिंग पोजिशन में है। भारत ने पर्थ टेस्ट जीता, जबकि ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड में जीत मिली। ब्रिस्बेन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद भी ज्यादातर मैच पर कंगारू टीम की ही बढ़त थी। बावजूद इसके सीरीज बराबरी पर है। ऑस्ट्रेलिया ने यह BGT भी इसी प्लान के साथ शेड्यूल थी कि शुरुआती 3 मैच में ही भारत को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लेंगे, क्योंकि मैच के तीनों ही वेन्यू पर भारत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं था, लेकिन 3 मैच खत्म होने के बाद सीरीज 1-1 से बराबरी पर ही है। यानी भारत ने मुश्किल फेज पार कर लिया है।

मेलबर्न-सिडनी में पिछले 10 साल से नहीं हारा भारत

सीरीज का चौथा टेस्ट मेलबर्न और पांचवां टेस्ट सिडनी में खेला जाएगा। यहां टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतर है। 2014 से भारत ने इन दोनों वेन्यू पर एक भी टेस्ट नहीं गंवाया। टीम ने यहां 6 मैच खेले, 2 जीते और 4 ड्रॉ कराए। दोनों जीत मेलबर्न में मिली, यहीं अगला मैच भी है। मेलबर्न में दोनों जीत पिछले 2 दौरों पर आईं। 2018 में विराट कोहली और 2021 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में भारत ने जीत हासिल की। दोनों ही जीत के बाद सीरीज भी भारत के पक्ष में हो गई थी। सिडनी में पिछली चारों मैच ड्रॉ रहे। 2018 में भारत जीत के करीब पहुंच गया था, लेकिन बारिश के कारण होम टीम बच गई थी। वहीं 2021 में भारत ने बेहतरीन बैटिंग कर मैच ड्रॉ कराया था।

भारत ने मेलबर्न और सिडनी में अब तक 27 टेस्ट खेले हैं, 5 में टीम को जीत मिली और 9 टेस्ट ड्रॉ रहे, जबकि 13 मुकाबलों में टीम को हार मिली। खास बात यह भी है कि दोनों ही वेन्यू पर एशियन टीमें बेहतरीन खेलती हैं। यहां पाकिस्तान ने भी 4 टेस्ट जीते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए बहुत ज्यादा जरूरी थी गाबा में जीत 

गाबा टेस्ट ड्रॉ हो गया। 21वीं सदी में ऐसा 7वीं बार ही हुआ, जब किसी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम ब्रिस्बेन टेस्ट नहीं जीत सकी। इससे पहले 6 बार जब ऐसा हुआ तो टीम सीरीज भी नहीं जीत पाई थी। 3 बार टीम को सीरीज भी गंवानी पड़ी। 2021 में तो कंगारू टीम को भारत ने ही ब्रिस्बेन टेस्ट 3 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीती थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.