Select Date:

'अक्षय कुमार असल जिंदगी में भी हेरा-फेरी के राजू जैसे, पैसों के पीछे पागल', बोल पड़े प्रियदर्शन

Updated on 24-03-2026 02:16 PM
करीब 25 साल लंबे गैप के बाद अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन एक साथ दर्शकों को हंसी का डबल डोज देने के लिए तैयार हैं। अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अक्षय कुमार और राजपाल यादव ने प्रियदर्शन से पहली मुलाकात का मजेदार किस्सा सुनाया।

अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन की जोड़ी ने 'हेरा-फेरी' से लेकर 'भागम-भाग' जैसी शानदार फिल्में दी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार को 'हेरा-फेरी' कैसे मिली थी और उन्हें पहले 'श्याम' का रोल ऑफर हुआ था? इसके साथ ही 'हंगामा' में रोल देने से पहले डायरेक्टर प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की शर्ट फाड़ दी थी।

अक्षय बोले- उन्हें राजू का रोल ज्यादा पसंद आया था

IANS को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपनी पहली मुलाकात का किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें श्याम (सुनील शेट्टी) का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन उन्हें राजू का रोल ज्यादा पसंद आया था। दोनों की पहली मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते अक्षय कुमार ने बताया कि पहली मुलाकात बीआर चोपड़ा के डबिंग थिएटर में हुई थी।

अक्षय ने कहा- मैं किसी फिल्म की डबिंग कर रहा था

उन्होंने कहा, 'मैं किसी फिल्म की डबिंग कर रहा था और तभी डायरेक्टर प्रियदर्शन वहां पहुंचे और फिल्म की कहानी सुनाई। पहले मुझे श्याम का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन मुझे राजू का रोल करना था।'

कहा- अक्षय कुमार असल जिंदगी में भी 'राजू' जैसे ही शैतान

एक्टर ने बताया कि पहले फिल्मों में एक्शन सीन करने का ही मौका मिला था, इतना शैतान और पैसों के पीछे पागल राजू के जैसा किरदार कभी नहीं मिला। यही कारण था कि मैंने राजू को चुना। डायरेक्टर प्रियदर्शन ने कहा कि अक्षय कुमार असल जिंदगी में भी 'राजू' जैसे ही शैतान हैं और पैसों के पीछे पागल हैं। इस बात दोनों हंस देते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.