Select Date:

आलिया भट्ट अपनी फिल्मों में आउटसाइडर्स को देंगी मौका, करण जौहर बोले- मुझे लॉन्च का ज्यादा नहीं पता

Updated on 20-03-2026 01:28 PM
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री में आउटसाउडर्स के लिए जगह बना पाना मुश्किल होता है और बॉलीवुड नेपोटिज्म पर चल रही है, वहीं आलिया की इस पहल की तारीफ हो रही है। दरअसल आलिया अपनी फिल्मों के जरिए आउटसाइडर्स को मौका देने की बात कही है।

बॉलीवुड में लंबे समय से 'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' की बहस चलती रही है। ऐसे में जब भी कोई बड़ा स्टार नए टैलेंट को आगे बढ़ाने की बात करता है तो वह चर्चा का विषय बन जाता है। अब इसी कड़ी में आलिया भट्ट का बयान सामने आया है, जिसने इस बहस को एक नई दिशा दे दी है। आलिया ने कहा कि वह अपने प्रोडक्शन के जरिए आउटसाइडर्स को लॉन्च करेंगी।

आलिया भट्ट की 'डोंट बी शाई' का लॉन्च इवेंट

दरअसल, आलिया भट्ट ने शुक्रवार को अपनी नई प्रोडक्शन फिल्म 'डोंट बी शाई' के लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। यह फिल्म अमेजन के ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो के एक बड़े इवेंट के दौरान पेश की गई, जहां कई बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा भी हुई। इसी दौरान स्टेज पर आलिया ने एक बड़ी अनाउंसमेंट कर दी और वहां फिल्ममेकर करण जौहर भी मौजूद थे। अब आलिया की कही बात ने सभी का ध्यान खींच लिया।

आलिया बोलीं- क्योंकि एक्टर्स को लॉन्च करने का एक तरीका

इवेंट में करण जौहर ने हल्के-फुल्के अंदाज में आलिया की तारीफ भी की और कहा वह अब एक समझदार और अनुभवी प्रोड्यूसर बन गई हैं। उन्होंने कहा, 'आलिया, आपने सच में प्रोड्यूसर होने की कला में महारत हासिल कर ली है, क्योंकि आपके जवाब मेरे सवालों से बहुत अलग लगते हैं।' आलिया ने इसका जवाब देते हुए कहा, 'हां करण, क्योंकि एक्टर्स को लॉन्च करने का एक तरीका होता है।'

करण जौहर ने दिलाई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की याद

करण जौहर ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए मजाक में कहा कि शायद उन्हें एक्टर्स को लॉन्च करने के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। यह कहते हुए कि उन्होंने जब आलिया को अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बारे में याद दिलाई और कहा कि उन्होंने इस फिल्म के जरिए उन्हें लॉन्च किया था तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'अच्छा, मैं क्या कह सकती हूं, सबसे अच्छे लोगों ने हमें हमेशा सिखाया है कि हर चीज की एक टाइमिंग होती है।'

करण जौहर ने दिलाई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' की याद

करण जौहर ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए मजाक में कहा कि शायद उन्हें एक्टर्स को लॉन्च करने के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। यह कहते हुए कि उन्होंने जब आलिया को अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बारे में याद दिलाई और कहा कि उन्होंने इस फिल्म के जरिए उन्हें लॉन्च किया था तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'अच्छा, मैं क्या कह सकती हूं, सबसे अच्छे लोगों ने हमें हमेशा सिखाया है कि हर चीज की एक टाइमिंग होती है।'

करण ने पूछा- क्या वे आउटसाइडर्स हैं?

इसी दौरान करण जौहर ने एक अहम सवाल पूछा कि क्या आलिया जिन कलाकारों को लॉन्च करने जा रही हैं, वे 'आउटसाइडर्स' हैं? इस पर आलिया ने बिना किसी हिचकिचाहट के कहा- हां। ये जवाब सुते ही करण जौहर ने कहा कि मुझे आप पर गर्व है आलिया।

क्या है 'डोन्ट बी शाई' की कहानी

अगर फिल्म 'डोन्ट बी शाई' की बात करें तो यह एक युवा लड़की श्यामिली 'शाई' दास की कहानी है, जो 20 साल की है। वो अपनी जिंदगी के सभी फैसले खुद करती है। उसे लगता है कि उसने सब कुछ प्लान कर लिया है, लेकिन अचानक उसकी जिंदगी में ऐसे बदलाव आते हैं जो उसे पूरी तरह से हिला देते हैं। यह कहानी एक साधारण लड़की के असाधारण सफर को दिखाती है, जिसमें भावनाएं, संघर्ष और आत्मविश्वास भी है। यह फिल्म आलिया भट्ट की कंपनी 'इटरनल सनशाइन' प्रोडक्शन और चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाई जा रही है।

करण जौहर ने आलिया को किया था लॉन्च

यहां ये भी याद दिला दें कि करण जौहर ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से आलिया भट्ट को लॉन्च किया था। हालांकि, करण इसे क्लियर करने की कोशिश कई बार कर चुके हैं कि उन्होंने आलिया को नेपोटिज्म वाले फंडे की बदौलत कास्ट नहीं किया था। करण जौहर ने आलिया को लेकर कहा था, 'इस फिल्म में आलिया के किरदार के लिए देश भर से लगभग 400 लड़कियों का स्क्रीन टेस्ट लिया गया था। इतने बड़े कॉम्पिटिशन में आलिया ने अपने अलग अंदाज से बाजी मार ली।' करण जौहर ने आलिया को देखते ही कहा था कि उन्हें उनमें वो 'एक्स फैक्टर' दिखा, जो फिल्म के लिए परफेक्ट है। हालांकि, तब उन्होंने आलिया को वजन कम करने की सलाह भी दी थी और तीन महीने में वो फिल्म के लिए बिल्कुल फिट होकर लौटी थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.