गजब! दुनिया का सबसे अनफिट क्रिकेटर, लोग उड़ाते थे मजाक, अब आधी टीम को यूं अकेले निपटा दिया
Updated on
18-09-2024 03:47 PM
बारबाडोस: विराट कोहली, रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी जहां फिटनेस के मामले में क्रिकेट को नेक्स्ट लेवल पर ले जा रहे हैं तो दूसरी ओर कुछ ऐसे क्रिकेटर भी हैं, जो फिटनेस को लेकर बुरा उदाहरण हैं। ऐसे ही एक क्रिकेटर वेस्टइंडीज के रहकीम कॉर्नवाल हैं। लगभग 137 किलोग्राम के रहकीम कॉर्नवाल हालांकि बुरी फिटनेस के बावजूद कैरेबियाई प्रीमियर लीग में अपनी जबरदस्त गेंदबाजी के लिए मशहूर हो रहे हैं। वह सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ बारबाडोस रॉयल्स की जीत के हीरो (प्लेयर ऑफ द मैच) रहे।
रहकीम कॉर्नवाल ने कमाल की गेंदबाजी की और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ सिर्फ 16 रन देकर 5 विकेट झटके। उनकी बलखाती गेंदों के आगे सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बल्लेबाज बुरी तरह फेल रहे। एक से बढ़कर एक विध्वंसक बल्लेबाजों से भरी सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की टीम 19.1 ओवरों में सभी विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। उसके लिए आंद्रे फ्लेचर ने सबसे अधिक 32 रनों की पारी खेली, जबकि जोशुआ डि सिल्वा और एनरिक नॉर्त्जे ने क्रमश: 25 और 22 रन की पारी खेली।
रहकीम कॉर्नवाल ने कप्तान आंद्रे फ्लेचर का शिकार किया, जबकि इसके बाद मिकाइल लुइस (0), श्रीलंका खतरनाक ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा (10), बड़े-बड़े छक्के लगाने के लिए मशहूर ओडियन स्मिथ (0), रियान जॉन (1) को पवेलियन की राह दिखाई। 6.5 फीट आदमकद के धाकड़ रहकीम की घातक गेंदबाजी का आलम यह रहा कि विपक्षी टीम चाहकर भी बड़े शॉट्स नहीं लगा पा रही थी। पूरी पारी में कुल 4 छक्के लगे, जबकि 6 बार मैदानी शॉट से गेंद बाउंड्री के बाहर गई।
111 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बारबाडोस रॉयल्स ने 11.2 ओवरों में ही 113 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। विध्वंसक फॉर्म में चल रहे क्विंटन डि कॉक ने 38 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के के दम पर नाबाद 59 रनों की पारी खेली, जबकि एलिक अथांजे ने 15 गेंदों में 3 चौके के दम पर नाबाद 22 रन की पारी खेली। कदीम 15 गेंदों में 2 चौके और एक छक्का लगाते हुए 25 रन बनाकर आउट होने वाले इकलौते बल्लेबाज रहे। यह मैच बारबाडोस के किंग्सटन ओवल ग्राउंड में खेला गया।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…