'इंडियन 2' के डायरेक्टर शंकर का कमाल, इन 2 तकनीक से दिवंगत एक्टर विवेक संग शूट किए अहम सीन्स और दिखाया जिंदा
Updated on
20-07-2024 02:34 PM
डायरेक्टर एस. शंकर की फिल्म 'इंडियन 2' थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है और अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म में कमल हासन लीड रोल में हैं और यह साल 1996 में आई इसी नाम की फिल्म का सीक्वल है। 'इंडियन 2' में विवेक, मनो बाला और नेदुमुदी वेणु जैसे स्टार्स भी हैं, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। साथ में मनो बाला भी हैं। शंकर ने मनो बाला और नेदुमुदी वेणु के साथ सारे सीन पहले ही शूट कर लिए थे, लेकिन विवेक के साथ कुछ सीन्स रह गए थे, जो फिल्म की कहानी के लिए बेहद अहम थे। पर उन्हें शूट करने के लिए विवेक इस दुनिया में नहीं थे। जानते हैं शंकर ने विवेक के साथ वो सीन कैसे शूट किए थे?
'ईटाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, Shankar ने 'इंडियन 2' में विवेक का हिस्सा शूट करने के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल किया। इसके अलावा विवेक के लिए कोवाई बाबू को बॉडी डबल के तौर पर लिया गया। जबकि उनके चेहरे को मास्किंग तकनीक इस्तेमाल करके विवेक के चेबरे से बदल दिया गया।
कोवाई बाबू ने की शंकर की तारीफ, हैरान हैं दर्शक भी
'इंडियन 2' को देखने पर दर्शकों को यह महसूस ही नहीं हुआ कि विवेक अब इस दुनिया नहीं हैं। उन्होंने एस. शंकर की प्रतिभा की तारीफ की। आखिर उन्होंने दर्शकों को आखिरी बार बड़े पर्दे पर विवेक की उपस्थिति का अहसास जो कराया। कोवाई बाबू भी हैरान हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि जब शंकर ने उन्हें विवेक के बॉडी डबल के रोल के लिए अप्रोच किया था, तो हैरान रह गए थे।
'इंडियन 3' में भी होंगे दिवंगत एक्टर विवेक
'सिनेगुलम' से बातचीत में कोवाई बाबू ने यह भी बताया कि 'इंडियन 3' में भी दिवंगत एक्टर विवेक के सीन्स होंगे। बताया जा रहा है कि 'इंडियन 3' साल 1996 में आई 'इंडियन' का प्रीक्वल होगी। यानी इसमें उससे भी पहले की कहानी दिखाई जाएगी।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…