'अमेरिका के पास कोई चारा नहीं', ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए रखीं 7 शर्तें, ट्रंप के जवाब का इंतजार
Updated on
20-09-2026 01:27 PM
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC) के प्रमुख मोहसिन रेजाई ने कहा कि अगर अमेरिका युद्ध खत्म करना चाहता है तो उसे ईरान के अधिकारों और शर्तों को मानना होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक साफ और स्पष्ट संदेश में रेजाई ने कहा कि अमेरिका के पास ईरान की शर्तों को मानने के सिवा कोई चारा नहीं है।
कतर के जरिए पहुंचाईं शर्तें
रेजाई ने कहा कि कमतरी मध्यस्थों के जरिए शर्तें वॉशिंगटन तक पहुंचा दी गई हैं और ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाब का इंताजर कर रहा है। इसके साथ ही धमकी दी कि अगर अमेरिका उसकी शर्तों को नहीं मानता है तो ईरान निर्णायक युद्ध के लिए तैयार है।
रेजाई ने X पर पोस्ट में कहा, "तेहरान का संदेश साफ और स्पष्ट है, अगर वॉशिंगटन खुद की बनाई गई मुश्किलों से निकलना चाहता है और उनमें ज्यादा उलझने से बचना चाहता है, तो उसके पास ईरान के अधिकारों और शर्तों को मानने के अलावा कोई चारा नहीं है।" रेजाई ने सोशल मीडिया पोस्ट में उन शर्तों के बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया।
ईरानी सिक्योरिटी चीफ की पोस्ट अलजजीरा को दिए इंटरव्यू के ठीक बाद आई जिसमें उन्होंने पहली बार अमेरिका को शर्तें बताने की जानकारी दी। इन शर्तों में सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करना और ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी को हटाना शामिल है।
ईरान की क्या हैं शर्तें?
अल जजीरा से रेजाई ने कहा, कतरी सरकार और पाकिस्तानी सरकार अभी हमारे साथ लगातार बाचतीत कर रही हैं। संपर्क और बैठकें चल रही हैं।
हमने उन्हें उन्हें अपनी शर्तें बता दी हैं और अमेरिकी भी इसे जानते हैं। हम इंतजार कर रहे हैं कि अमेरिकी उन्हें स्वीकार करें और लागू करें।
शर्तों में हमारी फ्रीज की गई संपत्ति को जारी करना शामिल है।
दूसरी बात उन्हें सभी मोर्चों पर युद्ध खत्म करने की घोषणा करनी होगी।
हमारे आंतरिक मामलों में दखल देने से बचना होगा।
हमारी क्रांति के विरोधियों का साथ देना बंद करना होगा।
हमारे इलाके के खिलाफ आक्रामकता रोकनी होगी और नौसैनिक नाकेबंदी हटानी होगी।
अमेरिका के साथ निर्णायक युद्ध को तैयार
अमेरिका के साथ युद्ध पर रेजाई ने कहा कि "हमने निर्णायक युद्ध के लिए खुद को पूरी तरह तैयार कर लिया है। हमें अब अमेरिकी सेना की कमजोरियां अच्छी तरह से पता हैं।" उन्होंने कहा, "हम अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर हैं। इस बार अगर युद्ध शुरू होता है तो हम उन सभी एयर बेस पर और भी जोरदार हमला करेंगे, जहां से उनके विमान उड़ान भरते हैं।"
ईरान की परमाणु नीति पर क्या बोले रेजाई
रेजाई ने कहा, हम अपने शहीद इमाम (अयातुल्ला खामेनेई) के फतवे के प्रति प्रतिबद्ध हैं और आज तक हमारा रुख नहीं बदला है। लेकिन हमें नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा। हम विचार कर रहे हैं कि क्या हम परमाणु अप्रसार संधि (NPT) से हटेंगे या नहीं। यह अमेरिका के व्यवहार पर निर्भर करता है।
हूती-सऊदी संघर्ष में मध्यस्थता
ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने सऊदी और हूती के बीच मध्यस्थता की पेशकश की। उन्होंने कहा कि हम सऊदी और यमन के बीच युद्ध खत्म करना चाहते हैं। अगर वे हमारी मदद मांगते हैं तो हम यमन और सऊदी के बीच शांति लाने में मदद करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
ढाका: बंगाली समाज में कहावत है 'इलिश छाड़ा पूजा अधूरा' यानि हिलसा के बिना दुर्गा पूजा अधूरी है। लेकिन पिछले कुछ समय से दक्षिण एशियाई समुद्री व्यापार के गलियारों में…
ढाका: बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के संयोजक नाहिद इस्लाम ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान को शेख हसीना वाले अंजाम की धमकी दी…
वॉशिंगटन/नई दिल्ली: रूस से तेल खरीदने की वजह से अमेरिका अब भारत समेत चीन, अजरबैजान, तुर्की जैसे देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगा सकता है। सबसे ज्यादा खतरा भारत को…
तेल अवीव: भविष्य में लड़ी जाने वाली लड़ाइयों में जीत उसी की होगी जो टेक्नोलॉजी का अत्यधिक इस्तेमाल करे। शायद फायटर जेट या भारी भरकम हथियार जंग का रूख ना…
तेहरान: ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करने के लिए 7 शर्तें रखी हैं। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल (SNSC)…
स्टॉकहोम: महाराष्ट्र के शिक्षाविद अशोक विखे पाटिल की बेटी नीला विखे पाटिल 13 सितंबर को हुए स्वीडन के राष्ट्रीय चुनाव में स्टॉकहोम शहर निर्वाचन क्षेत्र से स्वीडिश संसद के लिए…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने इस हफ्ते मोस्ट वांटेड आतंकवादी मसूद अजहर पर रखे गये 50 लाख के इनाम को बढ़ाकर 70 लाख कर दिया है। मसूद अजहर वही आतंकवादी है जिसके…
ओट्टावा: कनाडा की सरकार ने देश में रहने वाले हिंदुओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में एक अस्थित विसर्जन के लिए आधिकारिक जगह बनाई…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…