Select Date:

अमेरिका भाड़े के टट्टुओं पर दांव लगाना बंद करो, ईरान के अस्पताल में लाशों के ढेर, खामेनेई ने ट्रंप को दी धमकी

Updated on 13-01-2026 01:03 PM
तेहरान: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने एक बार फिर अमेरिका पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दुश्मन (अमेरिका) के इशारे पर उनके देश को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। खामेनेई ने कहा है कि अमेरिकी नेताओं को भाड़े के टट्टुओं पर दांव लगाना बंद करना चाहिए। खामेनेई की ओर से यह बयान ईरान में तेज होते विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका और इजरायल प्रदर्शनों को हवा दे रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है और ईरान पर हमले की धमकी दी है। वहीं ईरान के प्रदर्शनों हिंसा बढ़ती जा रही है। देश के अस्पतालों में बड़ी संख्या में लाशों के आने का दावा किया जा रहा है।

अली खामेनेई ने सोमवार शाम को एक्स पर कई ट्वीट किए हैं, इसमें उन्होंने संकेत दिया कि उनकी सरकार को समर्थन मिल रहा है और प्रदर्शनकारी फेल हो रहे हैं। खामेनेई ने सरकार के समर्थन में निकले लोगों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आपकी हिम्मत से भरी इन बड़ी रैलियों ने विदेशी दुश्मनों की उन साजिशों को पूरी तरह नाकाम कर दिया है, जिन्हें अंदरूनी किराए के टट्टुओं ने अंजाम देने का मंसूबा बनाया था।'


ईरान को झुकाया नहीं जा सकता: खामेनेई

खामेनेई ने एक और ट्वीट में लिखा, 'महान ईरानी राष्ट्र ने दुश्मनों के सामने अपना संकल्प और पहचान साबित की है। यह अमेरिकी नेताओं के लिए चेतावनी है कि उन्हें अपने धोखे भरे काम बंद कर देने चाहिए और अपने गद्दार भाड़े के टट्टुओं पर भरोसा करना बंद कर देना चाहिए। ईरानी राष्ट्र मजबूत, शक्तिशाली और जागरूक है। वह दुश्मन को जानता है और हमेशा मैदान में मौजूद रहता है।'
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने भी कहा है कि उनके देश में प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका और इजरायल का हाथ है। उन्होंने कहा कि हमारे पास ईरान में हाल के दिनों में हुई हिंसा में अमेरिका और इजरायल के शामिल होने के कई दस्तावेज और सबूत हैं। कई लोगों को पीछे से गोलियां लगीं। इसके लिए कुछ गुर्गों को विदेशी ताकतों से सीधे आदेश मिले थे।

ईरान के अस्पतालों में लाशें

सीएनएन ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान बड़ी संख्या में मौतें हो रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि तेहरान के दक्षिण में काहरीजाक फोरेंसिक मेडिकल सेंटर में एक अस्थायी मुर्दाघर में काले बैग में लिपटकर लाशें आ रही हैं। यहां लोग अपनों को तलाशने के बदहवास घूम रहे हैं।ईरान के इंटरनेट ब्लैकआउट के बावजूद कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग वेयरहाउस जैसे कमरों के अंदर और फोरेंसिक सेंटर के बाहर जमीन पर पड़ी दर्जनों लाशों में अपने प्रियजनों को पहचानने की कोशिश कर रहे हैं। इन कथित वीडियो में लोगों की भीड़ एक मॉनिटर के सामने इकट्ठा है। इस पर मृत व्यक्तियों की तस्वीरें दिखाई जा रही हैं।

एक्टिविस्ट ग्रुप ममलकेत ने कहा है कि फोरेंसिक संस्थान में लाई गई लाशों की संख्या इतनी ज्यादा है कि उन्हें नीचे फर्श पर लाइन से रखा जा रहा है। अस्पतालों और फॉरेसिंक सेंटरों के कुछ कमरों को अस्थायी मुर्दाघर में बदल दिया गया है। यहां फर्श और मेटल की मेजों पर लाइन से लाशों को रखा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.