अमेरिकी एथलीट के पास नहीं थे रेंट देने के पैसे, फ्लेवर फ्लेव के साथ सेरेना विलियम्स के पति ने भरा बिल
Updated on
03-08-2024 01:56 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी डिस्कस थ्रोअर वेरोनिका फ्रेली को रेंट देने के लिए पैसे की जरूरत थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर मदद मांगी। मशहूर हिप-हॉप कलाकार फ्लेवर फ्लेव और रेडिट के सह संस्थापक एलेक्सिस ओहेनियन ने उनकी मदद की। वेरोनिका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि उन्हें आर्थिक मदद की जरूरत है। 24 साल की फ्रेली पेरिस ओलिंपिक में हिस्सा ले रही हैं।
वेरोनिका फ्रेली ने क्या लिखा?
वेरोनिका फ्रेली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि उन्हें किराया देने के लिए पैसा नहीं है। फ्रेली ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- मैं कल ओलंपिक खेलों में भाग लूंगी और अपना किराया भी नहीं दे पा रही हूं। मेरे स्कूल ने मेरे किराए का केवल 75% ही भेजा है, जबकि वे फुटबॉल खिलाड़ियों को इतना पैसा देते हैं कि वे नई कारें और घर खरीद सकें। जबकि उन्होंने अभी तक कुछ नहीं जीता है।
फ्लेवर फ्लेव हिप-हॉप ग्रुप पब्लिक एनिमी के संस्थापक सदस्य हैं। इसके साथ ही अमेरिकी वाटर पोलो के बहुत बड़े फैंस हैं। उन्होंने तुरंत जवाब में लिखा- मैं हूं ना। इसके तुरंत बाद, रेडिट के सह-संस्थापक और टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स के पति एलेक्सिस ओहेनियन ने लिखा- मैं देता हूं! उन्होंने $7,760.00 का भुगतान करते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की और लिखा- अमेरिका।
फाइनल में नहीं बना पाईं जगह
वेरोनिका फ्रेली पेरिस ओलंपिक की महिलाओं की डिस्कस थ्रो के फाइनल में जगह नहीं बना पाईं। उनका वेस्ट थ्रो 62.54 मीटर का रहा। 12 एथलीट ने फाइनल में जगह बनाई। इसमें 12वें एथलीट का थ्रो 62.54 मीटर का था। फ्रेली का बेस्ट थ्रो 67.17 मीटर का है। उन्होंने इसी साल यह थ्रो किया था लेकिन पेरिस में कारनामा नहीं दोहरा पाईं।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…