Select Date:

रूस में कैद अमेरिकी पत्रकार को 16 साल जेल:जासूसी करने का दोषी ठहराया, 3 दिन कमरे में बंद रखा

Updated on 20-07-2024 01:43 PM

रूस की जेल में 479 दिनों से कैद अमेरिकी पत्रकार इवान गेर्शकोविच को 16 साल जेल की सजा सुनाई गई है। रूस की कोर्ट ने इवान को जासूसी के मामले में दोषी ठहराया है। कोर्ट के दस्तावेज के मुताबिक, इवान अमेरिकी खुफिया एजेंसी CIA का एजेंट है, जो रूस के यूराल शहर में एक मिलिट्री टैंक फैक्ट्री की जासूसी करते पकड़ा गया था।

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, इवान को पहले येकातेरिनबर्ग के यूराल शहर में 3 दिन तक कमरे में बंद किया। इसके बाद उसे कोर्ट के सामने पेश किया गया। इवान को मार्च 2023 में यूराल में रिपोर्टिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया था। वह अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल का पत्रकार है। 30 साल पहले शीत युद्ध खत्म होने के बाद यह पहली बार है, जब रूस में किसी अमेरिकी पत्रकार को सजा सुनाई गई है।

कोर्ट के फैसले पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि इवान को इसलिए टारगेट किया गया क्योंकि वह एक अमेरिकी नागरिक है। इससे पहले रूस की फेडेरल सिक्योरिटी सर्विस यानी FSB ने आरोप लगाया था कि इवान ने अमेरिका के कहने पर रूस के मिलिट्री इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स की जानकारी इकट्ठा की थी।

'इवान की रिहाई के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे'
व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका इवान की रिहाई के लिए हर संभव कोशिश करता रहेगा। रूस और अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि वे कैदियों की अदला-बदली पर भी बातचीत जारी है।

वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इवान के बदले अपनी सिक्योरिटी सर्विस FSB के लिए काम करने वाले वादिम क्रासिकोव को छुड़ाने की मांग कर रहे हैं। क्रासिकोव इस वक्त जर्मनी की जेल में कैद है। उसे 2019 में निर्वाचित चेचेन कमांडर जेलिमखान की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इवान की गिरफ्तारी को गंभीर अपराध बताया है। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि रूस में मीडिया को दबाया जाता है। वहीं, जर्मनी के विदेश मंत्री अन्नालेना बैरबॉक ने कहा कि यह मामला राजनीति से प्रेरित है और पुतिन के डर को दिखाता है।

कौन हैं अमेरिकी पत्रकार इवान गेर्शकोविच ?
इवान गेर्शकोविच अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल के लिए काम करते थे। वे मॉस्को में रहकर यूक्रेन जंग और रूस की प्राइवेट मिलिट्री वैगनर ग्रुप को कवर कर रहे थे। उनकी आखिरी रिपोर्ट जंग की वजह से तबाह हो रही रूस की अर्थव्यवस्था पर थी।

इससे पहले इवान ने न्यूज एजेंसी AFP, द मॉस्को टाइम्स और न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए भी काम किया था। इसके अलावा रूस की जेल में अमेरिकी पत्रकार अलसु कुर्माशेवा और बैलेरीना केन्सिया करेलिना को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास अमेरिकी-रूसी नागरिकता है।

साथ ही अमेरिकी नागरिक मरीन पॉल व्हेलन को भी जासूसी के आरोप में 16 साल की जेल हुई है। बाइडेन ने व्हेलन की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी बताया है और कहा कि अमेरिकियों की रिहाई और सुरक्षित वापसी हमारी प्राथमिकता है।

अमेरिकी खिलाड़ी के बदले रूस ने 'मौत के सौदागर' को छुड़ाया
इससे पहले रूस ने अमेरिका की गिरफ्त से विक्टर बाउट नाम के शख्स को छुड़ाया था। BBC के मुताबिक, वह हथियारों का डीलर है जिसे 'मौत के सौदागर' के नाम से जाना जाता है। रूस ने विक्टर के बदले अमेरिका के बास्केटबॉल खिलाड़ी ब्रिटनी ग्रिनर को रिहा किया था। आजाद होने के बाद विक्टर बाउट ने रूस की राजनीति में कदम रखा और क्षेत्रीय चुनाव में जीत भी दर्ज की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.