H-1B वीजा में देरी के बीच अमेरिका की नई चेतावनी, भारत में फंसे हैं हजारों प्रोफेशनल, टेंशन
Updated on
31-12-2025 11:38 AM
वॉशिंगटन: भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने मंगलवार को चेतावनी जारी की है जिसने लोगों को परेशान कर दिया है। यह चेतावनी ऐसे समय में जारी की गई है, जब H-1B और H-4 वीजा अपॉइंटमेंट में देरी के कारण अमेरिका में काम कर रहे हजारों भारतीय प्रोफेशनल भारत में फंसे हुए हैं। ये अपने वीजा के रिन्यूअल के लिए भारत आए थे, लेकिन आखिरी समय में अपॉइंटमेंट कैसल करके लंबे समय के लिए बढ़ा दिया गया। इनमें कुछ के शेड्यूल को 6 महीने से भी आगे कर दिया गया है। सभी को अचानक ईमेल के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई थी। अब अमेरिकी दूतावास की ताजा चेतावनी ने तनाव को बढ़ा दिया है।
अमेरिकी दूतावास ने क्या कहा?
अमेरिकी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, 'अगर आप अमेरिकी कानून तोड़ते हैं तो आपको कड़ी आपराधिक सजा मिलेगी। ट्रंप प्रशासन अमेरिका अवैध इमिग्रेशन को खत्म करने और हमारे देश की सीमाओं और नागरिकों की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है।' अमेरिकी दूतावास ने इस तरह की आखिरी चेतावनी 26 दिसम्बर की दी थी, जिसमें कहा गया था कि 'अमेरिका उन व्यक्तियों और कंपनियों को निशाना बना रहा है जो अमेरिका में अवैध इमिग्रेशन को बढ़ावा देकर कमजोर लोगों का फायदा उठाते हैं।'
यूजर्स का फूटा गुस्सा
इस बीच मंगलवार को दूतावास के हैंडल पर अवैध इमिग्रेशन को खत्म करने की ट्रंप प्रशासन की प्रतिबद्धता वाले संदेश पर सोशल मीडिया यूजर नाराज हो गए और गुस्सा जाहिर किया। कईयों ने अमेरिकी दूतावास को याद दिलाया कि ट्रंप प्रशासन कानूनी रास्तों में भी रकावटें पैदा कर रहा है।
एक यूजर ने लिखा, 'ऑखिरी समय में अपॉइंटमेंट कैंसल करना और उसे 4 महीने के लिए टालना क्रूरता है। आप सिर्फ नस्लवादी MAGA बेस को खुश करने और ज्यादा आर्थिक फायदा पाने के लिए किसी न किसी तरह भारत के प्रति दुश्मनी दिखाना चाहते हैं। हम आपका खेल समझते हैं।' एक अन्य यूजर ने सवाल किया, 'आप किसे चेतावनी दे रहे हैं? आप एक डिप्लोमैटिक मिशन हैं या एक गुंडा?'
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
मनीला: अमेरिका ने जापान और फिलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फिलीपींस में बाल्किस्तान 2026 नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास को जमीन से लेकर समुद्र…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…