Select Date:

अमिताभ ने ट्विटर पर पूछा- दिया कि नहीं, फेसबुक पर खुद लिखा जवाब, अयोध्याकांड दोहे पर थमी लोगों की निगाह

Updated on 21-03-2026 03:14 PM
अमिताभ बच्चन ने कुछ ही देर पहले अपना T 5690वां ट्वीट कर दिया है। यानी इससे पहले वो 5,689 ट्वीट वो कर चुके हैं। 83 की उम्र में भी बाकी सितारों से अलग सोशल मीडिया पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं। हालांकि, समसामयिक या फिर सोशल मुद्दों पर वे खुलकर बात रखना पसंद नहीं करते लेकिन कुछ न कुछ ट्वीट जरूर करते हैं। ये ट्वीट कई बार इतने छोटे और अजीबोगरीब होते हैं, जिसके सिर और पैर का किसी को पता नहीं लगता। कई बार लोग ये जानने के लिए बेचैन दिखते हैं कि आखिर वो कहना क्या चाह रहे हैं।

अपने ट्वीट संख्या 5690वें में बिग बी ने जो कुछ लिखा है उसका पता लगाने के लिए अब लोग grok से सवाल कर रहे हैं। अमिताभ के इस ट्वीट पर लोगों ने भी उनके अंदाज में अजीबोगरीब रिएक्शंस दिए हैं। यहां बता दें कि उन्होंने जहां एक हिस्सा ट्विटर पर लिखा है वहीं दूसरा हिस्सा फेसबुक पर कहा है।

अमिताभ ने पूछा- दिया कि नहीं

अमिताभ ने तीन शब्दों में एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है, 'T 5690 - दिया कि नहीं'। बस उनके इतना लिखने की देर थी कि लोगों ने कहा है कि ग्रोक, ये कहना क्या चाह रहे हैं। एक ने कहा- कोई बता सकता है कि यहां पर कि सर क्या देने की बातें कर रहे हैं? एक और ने कहा- दिया ना ..आपके ट्वीट ने टेंशन। एक और यूजर ने लिखा- ये क्या मजाक है। एक और शख्स ने कहा, 'दिया तो था लेकिन अब बोल वो रहा कि भाई मेरे भी पैसे फंसे हुए है,थोड़ा इंतजार कर लो एक महीने में दे दूंगा। ऐसे बोलते हुए दो साल हो गए उसे।' एक यूजर ने लिखा- नहीं सर अभी नहीं दिया, बताओ कितना देना है। वहीं बिग बी ने फेसबुक पर लिखा है, 'देते रहो, देते रहो, देते रहो... यह लौटकर आएगा।' एक ने लिखा- कहते हैं खुशियां बांटो तो दोगुनी लौटकर आती है

अमिताभ ने फेसबुक पर दिखाई रामायण के दोहे की झलक

वहीं हाल ही में अमिताभ ने फेसबुक पर अयोध्याकांड, रामायण के दोहे (FB 4608(iii) ) की झलक शेयर की। अमिताभ के इस पोस्ट पर लिखा है, 'मुझे बहुत ही करीबी लोगों से जानकारी मिली है कि आपके वहां जो काम करते हैं...आप जब भी किसी मंगल कार्य करने हेतु या घर से कहीं बाहर जातें हैं.... तो बिन रामचरितमानस का पाठ किए बगैर नहीं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.