अमृता सिंह ने सैफ अली खान को 'हम साथ साथ हैं' के शूट के दौरान खिलाई थीं नींद की गोलियां, यह थी वजह
Updated on
06-06-2024 01:44 PM
सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ साथ हैं' को आज भी भारतीय सिनेमा की कल्ट फिल्मों में से एक माना जाता है। सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल, करिश्मा कपूर, सोनाली बेंद्रे और तब्बू समेत कई स्टार्स से सजी यह फिल्म जब 1999 में रिलीज हुई थी, तो तहलका मच गया था। सैफ अली खान की चुलबुली परफॉर्मेंस ने भी दिल जीत लिया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के एक गाने में सैफ अली खान को नींद की गोलियां खाकर शॉट देना पड़ा था? पूरा किस्सा क्या है, यह एक बार खुद सूरज बड़जात्या ने राजश्री को ही दिए इंटरव्यू में बताया था।
Sooraj Barjatya ने बताया कि जब वह 'सुनो जी दुल्हन' गाने को फिल्मा रहे थे, तो Saif Ali Khan को उसमें बार-बार रीटेक करने पड़ रहे थे। तब सूरज बड़जात्या को लगा कि सैफ एकदम नैचुरल एक्टर हैं। चूंकि यह कॉमेडी है तो फिर एक ही टेक में होना चाहिए। फिर उन्होंने सैफ की वाइफ अमृता सिंह (अब पूर्व पत्नी) से बात की।
अमृता सिंह-सूरज बड़जात्या का प्लान, सैफ को खिला दीं नींद की गोलियां
अमृता सिंह ने सूरज बड़जात्या को बताया कि सैफ पूरी रात इस टेंशन में सोएंगे नहीं कि वह अपने रोल के लिए लाइनें कैसे याद करें। यह सुनकर सूरज बड़जात्या ने अमृता को तरकीब सुझाई कि वह उन्हें रात को सोते वक्त नींद की गोलियां खिला दें। फिर एक दिन अमृता ने सैफ को चुपके से दवाई दी और सो गईं।
वन टेक शॉट में हैरान थे सैफ, तब सूरज ने कही यह बात
उसके बाद अगले दिन सैफ जब उठे तो उन्होंने वह सीन एक ही टेक में कर दिया। पर सैफ को विश्वास नहीं हुआ और पूछने लगे कि वन टेक कैसे हुआ? इस पर सूरज बड़जात्या ने कहा कि तुम नैचुरल एक्टर हो। ढंग से सोया करो, तभी ऐसा होगा।
'सैफ बहुत नर्वस रहते थे'
सूरज बड़जात्या ने यह भी बताया था कि पहले सैफ काफी नर्वस रहते थे। वो बड़े एक्टर्स के साथ काम करने पर प्रेशर में रहते थे। उन्होंने कहा था, 'सैफ काफी नर्वस रहते थे और पहली बार इतना बड़ा रोल कर रहे थे और वो भी इतने बड़े एक्टर्स के अपोजिट थे, तो वह दोनों का प्रेशर रखते थे और बहुत मेहनत करते थे। रटते थे डायलॉग बार-बार।'
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्सियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक कमाई करने वाले सिंगर…
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…