Select Date:

अमेरिका में 30 साल से रही भारतीय महिला गिरफ्तार, बेटी-बेटे अमेरिकी नागरिक, पति के पास है ग्रीन कार्ड

Updated on 17-12-2025 01:30 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका में एक 60 वर्षीय भारतीय मूल की महिला को इमिग्रेशन अधिकारियों ने हिरासत में लिया गया है। 1994 से अमेरिका में रह रही बबलजीत कौर 'बबली' के खिलाफ ग्रीन कार्ड इंटरव्यू के दौरान यह कार्रवाई की गई। उनकी बेटी जोती ने इस बारे में जानकारी दी है। बेटी ने बताया कि बबली कौर ग्रीन कार्ड एप्लीकेशन के लिए बायोमेट्रिक स्कैन अपॉइंटमेंट के लिए पहुंची थीं, जहां फेडरल एजेंटों ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कौर के पास उनकी दूसरी बेटी और उनके पति की तरफ से अप्रूव्ड ग्रीन कार्ड याचिका है।

NDTV की रिपोर्ट में बताया गया है कि बबली कौर की दूसरी बेटी के पास अमेरिकी नागरिकता है, जबकि उनके पति के पास ग्रीन कार्ड है। बेटी के हवाले से इसमें कहा गया है कि 1 दिसम्बर को बबली कौर अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ऑफिस के फ्रंट डेस्क पर थीं, जब कई फेडरल एजेंट बिल्डिंग में दाखिल हुए। इसके बाद कौर को एक अलग कमरे में ले जाया गया, जहां फेडरल एजेंट मौजूद थे।

डिटेंशन सेंटर में भेजा गया

कमरे में पहुंचने पर बबली कौर को बताया गया कि उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। बेटी ने बताया कि उनकी मां को अपने वकील से फोन पर बात करने की इजाजत दी गई, लेकिन इसके बाद भी उन्हें हिरासत में रखा गया। कई घंटों तक परिवार को भी कौर के बारे में जानकारी नहीं दी गई। बाद में उन्हें पता चला कि रात में कौर को एडेलेंटो ले जाया गया है, जहां उन्हें हिरासत में रखा गया है। पहले यह जगह एक फेडरल जेल थी और अब ICE डिटेंशन सेंटर के तौर पर इस्तेमाल होती है

बबली कौर कौन हैं?

बबली कौर का परिवार भारत से अमेरिका माइग्रेट हुआ था। वे पहले लगुना बीच में बसे, फिर काम की वजह से बेलमोंट शोर इलाके में आने पर लॉन्ग बीच चले गए। बबली कौर और उनके पति के तीन बच्चे हैं। इनमें 34 साल की जोती है, जिसे डेफर्ड एक्शन फॉर चाइल्डहुड अराइवल (DACA) के तहत अमेरिका में लीगल स्टेटस मिला हुआ है। उनके बड़े भाई और बहन हैं और दोनों अमेरिकी नागरिक हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.