दुल्हन राधिका को लाने फूलों से सजी गाड़ी लेकर निकले अनंत अंबानी, जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंची बारात, 8 बजे वरमाला
Updated on
12-07-2024 05:55 PM
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे लाडले अनंत अंबानी आज राधिका मर्चेंट को हमेशा-हमेशा के लिए अपना जीवनसाथी चुन लेंगे। एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन के लाडले की बारात वेडिंग वेन्यू पहुंच चुकी है। जिस गाड़ी में अनंत अंबानी अपनी दुल्हनिया राधिका मर्चेंट को ब्याहकर लाएंगे, उसे भी दुल्हन की तरह सजाया गया है। दूल्हे राजा के साथ-साथ पूरा अंबानी परिवार बारात के साथ एंटीलिया से निकलकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंच चुका है। बारात में सिक्योरिटी गार्ड्स और अन्य लोगों ने खूब डांस किया, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
Radhika Merchant और Anant Ambani बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में सात फेरे लेंगे। जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंचने के बाद पहले तो साफा बांधने की रस्म होगी और उसके बाद रात 8 बजे वरमाला होगी। तब राधिका और अनंत एक-दूसरे को वरमाला पहनाएंगे। इसके बाद सात फेरे होंगे और फिर 9:30 बजे सिंदूर दान की रस्म होगी।
हर रस्म और संस्कृति का खास ख्याल
मुकेश अंबानी ने अनंत की शादी को सबसे यादगार बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। देश-विदेश की नामचीन हस्तियों को बुलाने के साथ-साथ उन्होंने शादी में हर रस्म और भारतीय कल्चर का खास ख्याल रखा।
अनंत अंबानी-राधिका की शादी में नामचीन हस्तियां
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा यूनाइटेड किंगडम के पूर्व प्रधानमंत्री समेत कई इंटरनेशनल सिलेब्रिटीज जैसे जॉन सीना और किम कार्दशियन भी शादी में शामिल होने पहुंचे। इसके अलावा जया बच्चन और अमिताभ समेत पूरा बच्चन परिवार भी शादी में पहुंचा है। प्रियंका चोपड़ा भी पति निक जोनस के साथ इस शादी में शामिल होने पहुंच चुकी हैं।
राधिका और अनंत की शादी में 26743 करोड़ रुपये खर्च
तस्वीरें और वीडियो आने शुरू हो गए हैं, जो चर्चा में हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग से लेकर वेडिंग तक का खर्च जोड़ा जाए तो यह करीब 26743 करोड़ रुपये बनता है। यानी मुकेश अंबानी ने अनंत की शादी पर काफी तगड़ा खर्चा किया है।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…