अनारकली- ऐश्वर्या, सलीम- अभिषेक बच्चन! 'मुगल-ए-आजम' का रीमेक बनाना चाहते थे साउथ के प्रोड्यूसर, मिला था ऑफर
Updated on
23-07-2024 06:22 PM
'मुगल-ए-आजम' भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक आइकॉनिक मूवी है। इसमें पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार, मधुबाला जैसे धुरंधरों ने अकबर, सलीम, अनारकली का ऐसा किरदार निभाया कि ये सिने लवर्स के जहन पर हमेशा के लिए छप गया। साउथ के एक प्रोड्यूसर इस ऐतिहासिक फिल्म का रीमेक बनाना चाहते थे और उन्होंने इसके लिए पूरे बच्चन परिवार को कास्ट करने का फैसला किया था। वो अमिताभ को अकबर, जया को जोधा, अभिषेक को सलीम और ऐश्वर्या को अनारकली के किरदार में कास्ट करना चाहते थे, लेकिन फिर क्या हुआ, इस बारे में फिल्ममेकर मेहुल कुमार ने हाल ही में खुलासा किया है।
फिल्म मेकर मेहुल कुमार ने उस घटना को याद किया, जब फेमस साउथ प्रोड्यूसर ने उन्हें इस पर चर्चा करने के लिए बुलाया था। बॉलीवुड ठिकाना से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'एक बार साउथ के एक बड़े प्रोड्यूसर ने मुझे फोन किया और कहा कि हम 'मुगल-ए-आजम' का रीमेक बनाना चाहते हैं और हम अमिताभ बच्चन, जया जी, ऐश्वर्या और अभिषेक को कास्ट करना चाहते हैं। उन्होंने एक प्रस्ताव रखा।' मेहुल कुमार ने प्रोड्यूसर का नाम तो नहीं बताया, लेकिन कहा कि वे Amitabh Bachchan को सम्राट अकबर, Jaya Bachchan बच्चन को जोधा, अभिषेक बच्चन को सलीम और ऐश्वर्या को अनारकली के किरदार में कास्ट करना चाहते थे।
'नहीं बन सकता 'मुगल-ए-आजम का रीमेक'
जब मेहुल ने उस प्रोड्यूसर से पूछा कि क्या उन्होंने बच्चन परिवार से बात की है तो उन्होंने बताया कि एक्टर ने उन्हें पहले उनसे (मेहुल) से बात करने के लिए कहा था। वो कहते हैं, 'मैंने उनसे कहा कि मुगल-ए-आजम का रीमेक नहीं बनाया जा सकता। आप एक प्लान बना रहे हैं, लेकिन ये सफल नहीं होगा, क्योंकि लोग इसकी तुलना ऑरिजनल मूवी से करेंगे, क्योंकि वो एक ऐतिहासिक फिल्म है। फिर उन्होंने अमित जी को फोन किया कि मेहुल कुमार ने यही कहा है। अमित जी ने बोला कि मेहुल ने सही बात कही है।'
1960 में आई थी ऐतिहासिक फिल्म
मालूम हो कि Mughal-e-Azam फिल्म साल 1960 में बनी थी। इसे के आसिफ ने बनाया था। इस फिल्म में पृथ्वीराज कपूर, दिलीप कुमार, मधुबाला और दुर्गा खोते ने अहम भूमिका निभाई थी।
मेहुल ने अमिताभ की मदद की थी
मेहुल कुमार ने 1990 में अमिताभ बच्चन को सपोर्ट किया था, जब वो बॉलीवुड में वापसी करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने एक्टर के लिए 'मृत्युदाता' फिल्म बनाई, लेकिन ये फ्लॉप हो गई। उन्होंने 'फ्राइडे टॉकीज' के यूट्यूब चैनल पर बताया कि जब बिग बी फिल्मों के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब अमिताभ ने उनसे गर्मा-गर्म स्क्रिप्ट मांगी थी। मेहुल ने कहा, 'ये रंगीला म्यूजिक लॉन्च पर हुआ था। अमित जी भी वहां पर थे। वो मुझसे मिले और पूछा, 'सर, आपके पास कोई गर्मा-गर्म स्क्रिप्ट है?' मैंने पूछा, 'किसके लिए?' तो उन्होंने कहा, 'मेरे लिए और किसके लिए!' तब मैंने उन्हें बताया कि मेरे पास उनके लिए कुछ है। फिर ऐसे उन्होंने मृत्युदाता में काम किया।'
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…