एंजेलिना जोली की बेटी शिलोह ने बदला नाम, न्यूजपेपर में विज्ञापन देकर किया पिता ब्रैड पिट का सरनेम हटाने का ऐलान
Updated on
20-07-2024 02:33 PM
एंजेलिना जोली की बेटी शिलोह जोली पिट ने अब पिता ब्रैड पिट के साथ सारे रिश्ते-नाते तोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपना नाम बदलने के लिए लॉस एंजेलिस के एक अखबार में बड़ा विज्ञापन दिया। इसके लिए शिलोह जोली पिट ने ऐलान किया है कि वह अपने नाम से 'पिट' सरनेम हटा रही हैं। 18 साल की शिलोह जोली पिट ने ऐसा कदम इसलिए उठाया क्योंकि कोर्ट द्वारा नाम को कानूनी तरीके से बदलने की मंजूरी देने से पहले यह जरूरी होता है।
एंजेलिना जोली की बेटी शिलोह जोली पिट ने अब पिता ब्रैड पिट के साथ सारे रिश्ते-नाते तोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने अपना नाम बदलने के लिए लॉस एंजेलिस के एक अखबार में बड़ा विज्ञापन दिया। इसके लिए शिलोह जोली पिट ने ऐलान किया है कि वह अपने नाम से 'पिट' सरनेम हटा रही हैं। 18 साल की शिलोह जोली पिट ने ऐसा कदम इसलिए उठाया क्योंकि कोर्ट द्वारा नाम को कानूनी तरीके से बदलने की मंजूरी देने से पहले यह जरूरी होता है।
पहले इंस्टाग्राम अकाउंट से हटाया पिता का सरनेम, अब ऐलान
एंजेलिना जोली और ब्रैट पिट के अलग होने के बाद सबसे पहले शिलोह जोली पिट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखे नाम से पिता का सरनेम हटाया। शिलोह ने अब अपना नाम शिलोह नोवेल जोली पिट से बदलकर शिलोह नोवेल जोली रखने का फैसला किया है। कुछ महीने पहले ही शिलोह ने अपना नाम बदलने के लिए कोर्ट में एक याचिका दायर की थी और अब न्यूजपेपर में यह विज्ञापन आया है, जिसमें नाम बदलने का ऐलान किया है।
नाम बदलने पर नियम, एंजेलिना जोली के आरोप
कैलिफोर्निया के कानून के मुताबिक, यदि कोई नाम परिवर्तन से असहमत है, तो उसे इस महीने के आखिर में कोर्ट में पेश होना होगा। यदि नहीं, तो शिलोह अपना नाम बदल लेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब दोनों बेटियों ने पिता का सरनेम हटाने का फैसला किया था, तो इस बारे में जान ब्रैड पिट को बहुत दुख हुआ था। ब्रैड पिट हमेशा से बेटी चाहते थे और शिलोह उनके लिए बहुत स्पेशल थी। ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली साल 2016 में अलग हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसी वक्त से ब्रैड पिट और उनके 6 बच्चों के बीच भी दूरियां बढ़ने लगी थीं। तलाक को लेकर ब्रैड पिट और एंजेलिना जोली की कई साल से लड़ाई चल रही है। एंजेलिना जोली ने यह भी दावा किया था कि पूर्व पति ब्रैड पिट Château Miraval से वापस आने के बाद उन्हें और बच्चों को पीटा था।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…