एंजेलो मैथ्यूज की संगाकारा और जयवर्धने वाले स्पेशल क्लब में एंट्री, टेस्ट क्रिकेट में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
Updated on
07-12-2024 01:12 PM
गक्बेहरा: सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने सेंट जॉर्ज पार्क में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन शुक्रवार को शानदार बल्लेबाजी की, जिससे दक्षिण अफ्रीका के 358 के जवाब में श्रीलंका ने तीन विकेट पर 242 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत रखी है। निसांका ने 89 रन की पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का लगाया, उन्हें दिनेश चांदीमल (44), एंजेलो मैथ्यूज (नाबाद 40) और कामिंदु मेंडिस (नाबाद 30) का अच्छा साथ मिला। एंजेलो मैथ्यूज के नाम बड़ा रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में श्रीलंका की ओर से अब तक 8000 रन सिर्फ दो ही बल्लेबाज ने बनाए थे, लेकिन अब इस लिस्ट में एंजेलो मैथ्यूज की एंट्री हो चुकी है। मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट में आठ हजार रन पूरे कर लिए हैं। 37 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज को यहां तक पहुंचने के लिए 34 रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने आसानी से पार कर लिया।च
टेस्ट में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन
कुमार संगकारा - 134 मैचों में 12400 रन
महेला जयवर्धने - 149 मैचों में 11814 रन
एंजेलो मैथ्यूज - 116 मैचों में 8006 रन
दिमुथ करुणारत्ने - 98 मैचों में 7164 रन
सनथ जयसूर्या - 110 मैचों में 6973 रन
अरविंदा डी सिल्वा - 93 मैचों में 6361 रन
दिनेश चंडीमल - 86 मैचों में 5990 रन
श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी मैथ्यूज ने पिछले डेढ़ दशक में सीमित ओवरों के क्रिकेट में श्रीलंका के लिए भी बड़ा योगदान दिया है। कोलंबो में जन्में मैथ्यूज ने टीम की कप्तानी भी की है। 226 एकदिवसीय और 90 T20I में क्रमशः 5916 और 1416 रन बनाए हैं। मैथ्यूज गेंदबाजी में भी असरदार साबित होते हैं।
मैच की बात कर लेते हैं श्रीलंका की टीम पहली पारी में अब भी 116 रन पीछे है और उसके सात विकेट बचे हुए है। इससे पहले काइल वेरेन ने नाबाद 105 रन की पारी खेल कर दक्षिण अफ्रीका के स्कोर को 358 रन तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत सात विकेट पर 269 रन से की थी। वेरेन ने पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ संघर्ष करते हुए शतक जड़ा।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…