यश चोपड़ा की 'लम्हे' के लिए अनिल कपूर थे इतने बेकरार, उड़वा दी थीं अपनी 'प्यारी' मूंछें, वो भी करियर में पहली बार
Updated on
02-05-2024 02:18 PM
अनिल कपूर पहली बार 'Woh Saat Din' फिल्म में बतौर लीड एक्टर नजर आए थे। कई फिल्में कीं, 'मेरी जंग' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला, लेकिन 'कर्मा' के बाद 'मिस्टर इंडिया' ने उन्हें पहचान दिलाई। इसके बाद अनिल ने करियर में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज 41 साल बाद भी वो अपने फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। अपनी उसी धाक के साथ, जो उस जमाने में भी देखने को मिलती थी। खासतौर से उनकी मूंछें। लोग उनके इस लुक के दीवाने थे। लेकिन यश चोपड़ा की 'लम्हे' फिल्म के लिए उन्होंने अपने करियर में पहली बार मूंछे हटवा दी थीं। आइये इस किस्से के बारे में जानते हैं।
यश चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 'लम्हे' में काम करने के लिए कैसे Anil Kapoor क्लीन-शेव लुक में उनके ऑफिस आए थे। उन्होंने याद किया था, 'जब अनिल कपूर 'लम्हे' के लिए आए और मुझसे मिले, तो उन्होंने अपनी पसंदीदा मूंछें मुंडवा ली थीं और वह भी अपने करियर में पहली बार। मैंने हमेशा सोचा था कि वह एक बहुत अच्छे एक्टर थे। और 'लम्हे' में उन्होंने अद्भुत काम किया। मैंने उनसे कहा, 'बस इस फिल्म को जियो और तुम महान बन जाओगे।'
'दोनों फिल्में सफा हो गई'
अनिल कपूर ने भी एक बार खुलासा किया था कि उन्होंने दो फिल्मों के लिए अपनी मूंछें हटवाई थीं। रितेश देशमुख को दिए इंटरव्यू में अनिल कपूर ने कहा, 'दो फिल्मों में मूंछें साफ की थी, दुर्भाग्य से फिल्म भी सफा हो गई यार।'
अनिल कपूर की पिछली फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनिल कपूर को पिछली बार सिद्धार्थ आनंद की एक्शन मूवी 'फाइटर' और रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' में देखा गया था। 'फाइटर' में वो दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के साथ नजर आए। अब उन्हें 'वेलकम टू द जंगल' में देखा जाएगा।
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…