वेस्टइंडीज-न्यूजीलैंड में एक और कांटे की टक्कर वाला मुकाबला, शिमरोन हेटमायर बने हीरो
Updated on
22-07-2026 02:45 PM
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड ने पहले ही सीरीज को अपने नाम कर लिया था। बारबाडोस में हुए मुकाबले में वेस्टइंडीज को दो विकेट से जीत मिली। पहले बैटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने 9 विकेट पर 268 रन बनाए थे। 48वें ओवर में वेस्टइंडीज ने लक्ष्य हासिल कर लिया। सीरीज में न्यूजीलैंड को 3-2 से जीता।
शिमरोन हेटमायर की विस्फोटक बैटिंग
बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर वेस्टइंडीज के लिए बल्ले से जीत के सबसे बड़ी हीरो रहे। 64 गेंदों पर हेटमायर ने 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। 41वें ओवर में माइकल ब्रेसवेल ने शेरफेन रदरफोर्ड को आउट कर दिया। उन्होंने 61 रनों की पारी खेली। उस समय टीम को 58 गेंदों पर 51 रनों की जरूरत थी और टेलेंडर्स का आना शुरू हो गया था।
गुडाकेश मोदी ने 4, मैथ्यू फोर्डे ने 8 रन बनाए तो अल्जारी जोसेफ का खाता नहीं खुला। जायडेन सील्स 5 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं हेटमायर ने एक छोर से विस्फोटक बैटिंग की और अपनी टीम को 15 गेंद रहते लक्ष्य तक पहुंचा दिया।
न्यूजीलैंड के लिए तीन बल्लेबाजों की फिफ्टी
न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और हेनरी निकोल्स सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए। दूसरे विकेट के लिए विल यंग और निक केली की जोड़ी ने 86 रनों की साझेदारी बनाई। यंग ने 56 रनों की पारी खेली तो केली के बल्ले से 64 रन निकले। विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम लाथम ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी 69 रनों की पारी खेली। उन्होंने 71 गेंदों का सामना किया और 6 चौकों के अलावा एक छक्का लगाया। वेस्टइंडीज की तरफ से विटेल लॉस और अल्जारी जोसेफ ने 2-2 विकेट झटके।
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…