इससे पहले अनुपम खेर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस से राजनेत्री बनीं कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनाव जीतने के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'माई डियरेस्ट कंगना! शानदार जीत के लिए बधाई। आप रॉकस्टार हैं। आपकी जर्नी बहुत प्रेरणादायक है। आपके और हिमाचल प्रदेश और मंडी के लोगों के लिए खुश हूं। आपने साबित कर दिया कि अगर मेहनत करो तो कुछ भी हो सकता है। जय हो।'


