अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने पपाराजी के घर भिजवाया गिफ्ट हैंपर, बेटे अकाय के नाम पर पूरा किया वादा
Updated on
14-05-2024 12:29 PM
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पपाराजी से बेहद खुश हैं और उन्होंने उन्हें एक बेहद खूबसूरत गिफ्ट हैंपर दिया है। अनुष्का और विराट हाल ही बेटे अकाय के पैरेंट्स बने थे। उन्होंने पपाराजी से रिक्वेस्ट की थी कि वो उनकी प्राइवेसी का सम्मान करें। उनके बेटे की तस्वीरें न लें। कपल ने इसी तरह की अपील बेटी वामिका के वक्त भी की थी। इसी वजह से सोशल मीडिया पर अकाय और वामिका की तस्वीरें नहीं हैं। अनुष्का और विराट जब भी बच्चों के साथ नजर आते हैं, तो उनका चेहरा छुपाए रखते हैं और पपाराजी से भी तस्वीरें क्लिक न करने की अपील करते हैं।
पपाराजी ने भी Anushka Sharma और Virat Kohli की यह रिक्वेस्ट मान ली और वामिका और अकाय को कैमरे में कैप्चर नहीं किया। इसी से खुश होकर अनुष्का और विराट ने पपाराजी को गुडी बास्केट गिफ्ट की, जिसमें काफी सारी चीजें हैं। साथ में अनुष्का और विराट की तरफ से प्यार भरा थैंक यू नोट भी है।
अनुष्का-विराट ने गिफ्ट हैंपर में दीं ये चीजें
अनुष्का और विराट ने पपाराजी को जो गिफ्ट हैंपर दिया है, उसका वीडियो एक पपाराजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ में दिखाया है कि हैंपर में क्या-क्या चीजें हैं। इसमें पावर बैंक, स्मार्ट वॉच, एक पानी की बोतल और एक बैग के साथ कुछ और चीजें हैं। भेजे गए नोट में विराट और अनुष्का ने लिखा है- हमारे बच्चों की निजता का सम्मान करने और आपके अटूट सहयोग के लिए हम आपको दिल से धन्यवाद देते हैं।
बेटे के जन्म के बाद इंडिया लौटीं अनुष्का तो की थी यह अपील
अनुष्का और विराट के इस जेस्चर ने पपाराजी के साथ फैंस का भी दिल जीत लिया। खास बात यह है कि इस गिफ्ट हैंपर में वही सारी चीजें हैं, जो पपाराजी के जरूरत की हैं। मालूम हो कि विराट और अनुष्का अप्रैल में बेटे अकाय के जन्म के बाद इंडिया लौटे। जब वो मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए तो उन्होंने पपाराजी से तस्वीरें क्लिक न करने की अपील की थी।
अनुष्का शर्मा ने पपाराजी को दिखाया था बेटे अकाय का चेहरा
'न्यूज18' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक पपाराजी ने बताया कि एयरपोर्ट पर अनुष्का और विराट ने उन्हें बेटे अकाय का चेहरा दिखाया था और कहा था कि वो उनसे गेट-टुगेदर के लिए जल्द ही मिलेंगे। साथ ही यह रिक्वेस्ट भी की थी कि उनके बच्चों की तस्वीरें क्लिक न करें।
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…