Select Date:

'बच्चों के जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक-मिर्च नहीं':भोपाल के अभिनेता रजा मुराद ने जंतर मंतर लाठीचार्ज पर उठाए सवाल

Updated on 24-07-2026 12:34 PM
भोपाल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ताल्लुक रखने वाले बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता रजा मुराद ने CJP के जनजी प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर गहरी नाराजगी जताई है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे बच्चे देश और समाज के ही बच्चे हैं, इसलिए उनके जख्मों पर "मरहम लगाइए, नमक-मिर्च नहीं।" उन्होंने जिम्मेदार लोगों से बच्चों के साथ संवेदनशील व्यवहार और संवाद की अपील की।

इससे पहले, अभिनेता रघुवीर यादव ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।

वीडियो की शुरुआत में रजा मुराद ने कहा कि जंतर-मंतर पर जो कुछ हो रहा है, वह बेहद दुखद है। उन्होंने कहा, "बच्चे वहां प्रोटेस्ट कर रहे हैं और बहुत बेदर्दी से उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्हें मारा-पीटा जा रहा है।" उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को बेहद पीड़ादायक बताते हुए चिंता व्यक्त की।

परिवार के बच्चे रूठें तो उन्हें मनाया जाता है

रजा मुराद ने बच्चों और परिवार का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि घर का कोई बच्चा नाराज होता है तो उसे समझाया जाता है, न कि उसके साथ कठोरता की जाती है। उन्होंने कहा, "वह सब हमारे बच्चे हैं। हमारा परिवार हैं। परिवार का बच्चा अगर रूठता है या शिकायत करता है तो हम उसे मनाने की कोशिश करते हैं। उसे समझाते हैं।

जख्मों पर मरहम लगाइए, नमक नहीं

अपने संदेश में अभिनेता ने कहा कि यदि कोई बच्चा जख्मी होता है तो उसके घावों पर मरहम लगाया जाता है, नमक नहीं छिड़का जाता। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बच्चों के जज्बात आहत हैं और उन्हें सहानुभूति व संवाद की जरूरत है। "इस वक्त उन्हें मरहम की जरूरत है। उनके जज्बात जख्मी हुए हैं। लाठियों और थप्पड़ों से नहीं, बल्कि उनके जख्मों को भरने की जरूरत है।"

यही बच्चे कल देश की बागडोर संभालेंगे

रजा मुराद ने कहा कि आज जिन बच्चों पर लाठियां बरस रही हैं, वही आने वाले समय में देश का भविष्य बनेंगे। उन्होंने कहा, "ये हमारा खून हैं। आने वाले कल में यही बच्चे देश की बागडोर संभालेंगे।" उन्होंने जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों से आग्रह किया कि वे बच्चों की भावनाओं को समझें और उनका विश्वास जीतने का प्रयास करें।

देश एक परिवार है, बच्चों को बेसहारा मत होने दीजिए

वीडियो के अंत में अभिनेता ने अपील की कि बच्चों के गुस्से को संवाद से शांत किया जाए, ताकि वे खुद को अकेला और बेसहारा महसूस न करें। उन्होंने कहा, "देश केवल एक भू-भाग नहीं, बल्कि हमारा परिवार है और ये बच्चे उसी परिवार का हिस्सा हैं। उनके सिर पर हाथ फेरिए, उन्हें मनाइए और उनके जख्मों को और हरा मत कीजिए, बल्कि उन्हें भरने की कोशिश कीजिए।"

रजा मुराद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है। रघुवीर यादव के बाद अब एक और वरिष्ठ बॉलीवुड अभिनेता के बयान ने कथित लाठीचार्ज को लेकर चल रही बहस को और तेज कर दिया है। दोनों कलाकारों ने अपने-अपने अंदाज में बच्चों के प्रति संवेदनशीलता और संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया।

रघुवीर यादव ने कहा- मासूम बच्चों पर हुई दरिंदगी

CJP के जेनजी प्रोटेस्ट के दौरान बच्चों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अब देश के चर्चित अभिनेता रघुवीर यादव भी खुलकर सामने आ गए हैं। इन दिनों वे चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' में प्रधान के किरदार के कारण घर-घर में लोकप्रिय हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
 09 September 2026
 भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
 09 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
 09 September 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
 09 September 2026
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
Advt.