Select Date:

माइकल जैक्सन से मिलता चाहते थे एआर रहमान:टीम ने हफ्तेभर बाद जवाब दिया

Updated on 12-07-2024 05:51 PM

ऑस्कर विनर सिंगर एआर रहमान ने हाल ही में बताया है कि उन्होंने माइकल जैक्सन से मिलने का ऑफर ठुकरा दिया था। पहले वो खुद माइकल से मिलना चाहते थे, लेकिन जब एक हफ्ते तक उनकी टीम ने जवाब नहीं दिया, तो नाराज होकर ए आर रहमान ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। हालांकि, जब वो ऑस्कर जीते तो माइकल जैक्सन ने उन्हें अपने घर बुलाया था।

एआर रहमान ने ये भी बताया है कि वो फिल्म एथिरन (रोबोट) में माइकल के साथ गाना गाने वाले थे, लेकिन उनकी मौत के चलते ऐसा नहीं हो सका।

हाल ही में फ्री मलेशिया टाइम्स के यूट्यूब चैनल पर एआर रहमान का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने माइकल से मुलाकात करने और ऑस्कर जीतने पर बात की है। एआर रहमान ने कहा है, 'साल 2009 की शुरुआत में मैं लॉस एंजिलिस में था। वहां मेरी मुलाकात माइकल जैक्सन के मैनेजर से हुई थी। मैंने उनसे पूछा कि क्या मैं माइकल जैक्सन से मिल सकता हूं। जवाब में उन्होंने कहा, हां, क्यों नहीं, हम ईमेल भेजेंगे। पहले हफ्ते में उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। मैं बस शांत था, मैंने सोचा कोई बात नहीं।'

आगे एआर रहमान ने कहा, 'उसके बाद नॉमिनेशन आ गए। मुझे ऑस्कर में नॉमिनेट किया गया था। इसके बाद मेरे पास ईमेल आया। उसमें लिखा गया था कि माइकल जैक्सन आपसे मिलना चाहते हैं। तब मैंने कहा, अब मैं उनसे नहीं मिलना चाहता। मैं ऑस्कर जीतता हूं तब ही उनसे मिलूंगा, वरना नहीं मिलूंगा। मुझे यकीन था कि मैं ही ऑस्कर जीतने वाला हूं।'

ऑस्कर जीतने के बाद माइकल ने मिलने बुलाया था
एआर रहमान ने माइकल से मुलाकात पर कहा, 'ऑस्कर जीतने के अगले दिन मैं उनसे मिलने गया। हम उनके लॉस एंजिलिस स्थित घर में मिले थे। मेरे ड्राइवर ने मुझे उनके घर तक छोड़ा था। शाम के करीब साढ़े 6 बजे थे, सूरज डूब रहा था और फिर किसी ने ग्लव्स पहने हुए दरवाजा खोला। मैं बहुत खुश था, क्योंकि मैंने 2 ऑस्कर जीते थे। मैं सातवें आसमान में था। उनके साथ हुई मुलाकात अच्छी थी।'

माइकल जैक्सन से हुई मुलाकात पर ए आर रहमान ने बताया है कि उन्होंने गाने की तारीफ करते हुए म्यूजिक पर चर्चा की थी। माइकल जैक्सन ने उन्हें अपने बच्चों से भी मिलवाया था। माइकल ने उनसे कहा था कि वो जब भी डांस करते हैं तो दिल से करते हैं। फिर उन्होंने एआर रहमान को कुछ डांस मूव्स भी दिखाए थे। एआर रहमान की मानें तो ये उनके लिए कभी न भूलने वाली याद थी।

रोबोट के गाने में माइकल को साइन करना चाहते थे मेकर्स
एआर रहमान जब भारत लौटे तो वो उस समय फिल्म एथिरन (रोबोट) में काम कर रहे थे। उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर शंकर को माइकल जैक्सन से हुई मुलाकात का किस्सा बताया। इस पर शंकर ने उनसे कहा था कि तुम माइकल जैक्सन के साथ गाना क्यों नहीं गाते। इस पर एआर रहमान ने हैरानी के साथ शंकर से पूछा, माइकल जैक्सन तमिल गाना गाएंगे?

कुछ समय बाद ए आर रहमान ने माइकल जैक्सन को कॉल कर साथ गाने का ऑफर दिया। जवाब में माइकल ने हामी भरी थी, लेकिन अफसोस कि गाना बनने से पहले ही 25 जून 2009 को उनका निधन हो गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.