Select Date:

आर्चर IPL-2025 के मेगा ऑक्शन के लिए शामिल:पहले शॉर्टलिस्ट हुए 574 खिलाड़ियों की लिस्ट में नाम नहीं था

Updated on 22-11-2024 01:45 PM

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को IPL की नीलामी सूची में फिर से शामिल कर लिया है। कुछ दिन पहले IPL के मेगा ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किए 574 खिलाड़ियों की लिस्ट में उनका नाम शामिल नहीं था। क्रिकइंफो के मुताबिक, गुरुवार को जोफ्रा आर्चरी को IPL ऑक्शन के लिए शामिल किए जाने की जानकारी टीमों को भेज दी गई है। हालांकि, इसके बारे में IPL की ओर से अब तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। IPL का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सउदी अरब के जेद्दा में आयोजित की जाएगा। 15 नवंबर को IPL टीमों को शॉटलिस्ट किए गए 574 खिलाड़ियों की भेजी गई लिस्ट में जोफ्रा आर्चर, उनके साथी खिलाड़ी मार्क वुड और ऑस्ट्रेलिया ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन का नाम नहीं था। उनका नाम लिस्ट में नहीं होने से काफी सवाल भी उठ रहे थे, क्योंकि तीनों ही खिलाड़ी 2-2 करोड़ की बेस प्राइस पर रजिस्ट्रेशन कराया था।

ECB ने BCCI से बातचीत के बाद आर्चर को NOC दी

जोफ्रा आर्चर का नाम जब शॉर्टलिस्ट प्लेयर्स में शामिल नहीं था तो ऐसी खबरें सामने आईं थी कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल होने वाली भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज और अन्य अहम टूर्नामेंट के ध्यान में रखते हुए उनका नाम वापस ले लिया था। क्रिकइंफो के मुताबिक ECB और BCCI के बीच हुई बातचीत के बाद उन्हें NOC दे दी है। आर्चर ECB के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल हैं। उनका अनुबंध अगले साल के सितंबर तक है। ऐसे में उन्हें लीग खेलने के लिए ECB का एनओसी लेना जरूरी है।

IPL ने इस बार नियम में किए बदलाव

पिछले साल ECB ने आर्चर को IPL नीलामी में शामिल होने से रोक दिया था ताकि वे चोट से जल्दबाजी में वापसी न करें। हालांकि इस साल अगर उन्हें रोका जाता, तो वे 2027 तक IPL में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। IPL ने इस साल नीलामी नियमों में बदलाव किए है। नए नियम के तहत ऐसे खिलाड़ी, जिन्होंने पहले लीग में हिस्सा लिया है, लेकिन मेगा-नीलामी के लिए रजिस्टर नहीं किया, उन्हें अगले मिनी-नीलामी के लिए रजिस्टर करने की अनुमति नहीं होगी। वहीं कोई खिलाड़ी नीलामी में खरीदा जाता है और बिना उचित कारण अपना नाम वापस लेता है, तो उसे दो साल के लिए बैन कर दिया जाएगा।

आर्चर ने इस साल चोट से की है वापसी 

29 साल के आर्चर ने इस साल चोट के बाद वापसी की है और पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज में इंग्लैंड टीम का हिस्सा थे। उन्होंने हाल ही में कैरेबियाई दौरे पर तीनों वनडे मैच खेले। आर्चर साल 2023 मार्च में बांग्लादेश दौरे पर चोटिल हो गए थे।

2022 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने आर्चर को 8 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि वे उस सीजन चोटिल होने की वजह से एक भी मैच नहीं खेले थे। आर्चर ने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए पांच मैच खेले और दो विकेट लिए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.