वेंकटेश अय्यर के लिए काल बने अर्जुन तेंदुलकर
गोवा और मध्य प्रदेश के बीच खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने एमपी के लिए खेल रहे वेंकटेश अय्यर को सस्ते में आउट कर दिया। इस मैच में वेंकटेश पूरी तरह से फ्लॉप रहे। उन्होंने 13 गेंदों का सामना कर सिर्फ 6 रन बनाए। बता दें कि आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को होने वाला है। निलामी से पहले इस तरह का प्रदर्शन वेंकटेश अय्यर को भारी पड़ सकता है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, अय्यर ने खुद का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा है।आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइटराइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। लेकिन, वह अपने इस प्राइस को साबित नहीं कर पाए थे और पूरी तरह से फ्लॉप हो गए थे। इसके बाद अब केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को रिलीज कर दिया था।


