रणजी ट्रॉफी में डक पर आउट हुए अर्जुन तेंदुलकर, मध्य प्रदेश के खिलाफ बल्ले से महा फ्लॉप रहे सचिन के लाल
Updated on
11-11-2025 01:42 PM
गोवा: रणजी ट्रॉफी 2025 में गोवा का सामना मध्य प्रदेश में हो रहा है। इस मैच का आयोजन गोवा क्रिकेट ऐसोसिएशन ग्राउंड में हो रहा है। बता दें कि भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई की टीम से इतने मौके नहीं मिल रहे थे। ऐसे में उन्होंने अपनी घरेलू टीम बदल दी और अब वह गोवा के लिए डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। अर्जुन मध्य प्रदेश के खिलाफ भी खेल रहे हैं। लेकिन, उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। जहां पहली पारी में उनके बल्ले से सिर्फ एक रन निकला था। वहीं दूसरी पारी में अर्जुन बिना खाता खोले ही आउट हो गए।
25 साल के अर्जुन तेंदुलकर मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में बल्ले से पूरी तरह से नाकाम रहे। अर्जुन दोनों पारी मिलाकर सिर्फ 1 रन ही बना पाए। दूसरी पारी में तो तेंदुलकर 5 गेंद खेलकर डक पर ही आउट हो गए। गेंदबाजी में भी उनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा। पहली पारी में उन्होंने 2 विकेट लिए थे जबकि दूसरी पारी में अब तक 1 विकेट ही ले पाए हैं। अपने पापा कि तरह अर्जुन को अब तक क्रिकेट में सफलता नहीं मिली है।हालांकि, अर्जुन तेंदुलकर मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर 2023 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू भी कर चुके हैं। लेकिन, उसके बाद अर्जुन को इतने मौके नहीं मिले। हो सकता है कि एमआई अर्जुन को इस साल ऑक्शन से पहले रिलीज कर दे और उनको निलामी में कोई और टीम खरीद ले।
कुछ ऐसा चल रहा गोवा और मध्य प्रदेश का मैच
गोवा के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। ऐसे में गोवा ने पहले बैटिंग करते हुए 284 रन बनाए। इसके बाद गोवा ने मध्य प्रदेश को 187 रन पर ही ऑल आउट कर दिया। गोवा फिर दूसरी पारी में 230 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और उन्होंने मध्य प्रदेश के सामने 328 रन का लक्ष्य रखा। मैच के चौथे दिन एमपी ने अब तक 3 विकेट के नुकसान पर 152 र बना लिए हैं।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…