मालवा-निमाड़ में तेज हवा और वर्षा से मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं प्रभावित
Updated on
13-05-2024 11:42 AM
मालवा-निमाड़। अंचल में शहरों सहित ग्रामीण क्षेत्र में रविवार शाम अचानक वर्षा का क्रम शुरू हो गया। तेज हवाओं के चलते लोकसभा चुनाव के कुछ मतदान केंद्रों पर बाहर लगाए गए छायादार टेंट प्रभावित हो गए हैं। वहीं बिजली गुल होने से भी कर्मचारी परेशान हुए हैं। जिले के ग्राम केसूर सहित नागदा में भी तेज वर्षा हुई है।
धार में दिन में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था लेकिन शाम को 7:15 बजे हवाओं का दौर शुरू हुआ और अचानक से तेज वर्षा भी शुरू हो गई। हालांकि इससे चुनाव कार्य प्रवाहित नहीं होगा मतदाता उत्साहित है और कर्मचारी भी उत्साह के साथ कार्य कर रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार प्रभावित मतदान केंद्रों के बाहर पर्याप्त इंतजाम रात में कर लिए जाएंगे।
बदनावर क्षेत्र के ग्राम पलवाड़ा निवासी 22 वर्षीय युवक की शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। युवक का नाम आयुष पुत्र दिनेश राठौड़ निवासी पलवाड़ा बताया गया है। शाम को घर आते समय अचानक तेज हवा चलने एवं वर्षा होने पर वह पलवाड़ा-मनासा मार्ग पर पेड़ के नीचे रुक गया था।
तभी अचानक बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आ गया। काफी देर बाद पता चलने पर उसे एंबुलेंस से यहां सिविल हास्पिटल लाए, जहां डाक्टर ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। जब युवक को अस्पताल लाए, तब वहां कोई डाक्टर मौजूद नहीं होने से साथ आए लोग काफी आक्रोशित हुए। बाद में अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी रूम में रखवाया। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव स्वजन के सुपुर्द किया गया।
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…