अर्शदीप और खलील देखते रह गए, 26 साल के अनकैप्ड लेफ्ट आर्म पेसर ने भारतीय टेस्ट टीम में मारी एंट्री
Updated on
09-09-2024 04:23 PM
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट टीम में काफी समय से बाएं हाथ का तेज गेंदबाज नहीं दिखा है। टी नटराजन भारत के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले आखिरी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज थे। ऐतिहासिक वाका टेस्ट में प्रमुख गेंदबाजों के चोटिल होने की वजह से उन्हें मौका मिला था। भारतीय टीम को एक युवा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की टेस्ट में तलाश है। अर्शदीप सिंह ने टी20 में कमाल का प्रदर्शन किया है। इसके अलावा खलील अहमद भी है। लेकिन दोनों को बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट की टीम में मौका नहीं मिला।
यश दयाल को मिली एंट्री
अर्शदीप की तरह खलील अहमद भी टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं। इन दोनों को नजरअंदाज करते हुए चयनकर्ताओं ने यश दयाल पर भरोसा जताया है। दयाल ने अभी तक भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। उन्होंने इंडिया ए के खिलाफ दलीप ट्रॉफी मैच की दूसरी पारी में इंडिया बी के लिए तीन विकेट लिए थे। दयाल ने मयंक अग्रवाल, रियान पराग और ध्रुव जुरेल को आउट किया। ये सभी भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं।
घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन
यश दयाल यूपी के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। अभी तक खेले 24 फर्स्ट क्लास मैच में उनके नाम 76 विकेट हैं। उनकी बेस्ट बॉलिंग 48 रन देकर 5 विकेट है। 2018 में उन्होंने गोवा के खिलाफ अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। वह गेंद को दोनों तरफ स्विंग करवाते हैं। यही वजह है कि बल्लेबाजों के लिए उन्हें खेलना आसान नहीं होता है।
प्लेइंग इलेवन में मौका मुश्किल
यश दयाल के अलावा भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप को जगह मिली है। बुमराह का खेलना तय है। मोहम्मद सिराज का टेस्ट में शानदार रिकॉर्ड है, ऐसे में वो बुमराह के साथी बन सकते हैं। भारतीय पिचों में दो से ज्यादा तेज गेंदबाज शायद ही दिखें। यही वजह है कि आकाश दीप के साथ यश दयाल बेंच पर बैठ सकते हैं। हालांकि साल के अंत में भारत को ऑस्ट्रेलिया जाना है। दयाल टीम में बने रहे तो वहां मौका मिल सकता है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…