इधर पहले टेस्ट में उतरेगी टीम इंडिया, उधर बड़ा रिकॉर्ड होगा चकनाचूर, शुभमन गिल की कप्तानी में रचा जाएगा इतिहास
Updated on
07-08-2026 01:19 PM
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने मैदान पर उतरेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेला जाने वाला यह पहला मुकाबला भारतीय टेस्ट इतिहास का 600वां टेस्ट मैच होगा।
टीम इंडिया के नाम होगा बड़ा रिकॉर्ड
इसके साथ ही टीम इंडिया एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद 600 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाली दुनिया की महज तीसरी टीम बन जाएगी। 1932 में अपने टेस्ट सफर की शुरुआत करने वाली भारतीय टीम के नाम अब तक 599 मैचों में 186 जीत दर्ज हैं।
सबसे ज्यादा टेस्ट का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम
अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम दर्ज है जिसने 1877 से अब तक 1097 मुकाबले खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया 882 मैचों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर है।
दक्षिण अफ्रीका: 479 मैच | 191 जीत | 162 हार | 126 ड्रॉ
पाकिस्तान: 471 मैच | 153 जीत | 152 हार | 166 ड्रॉ
श्रीलंका: 329 मैच | 107 जीत | 128 हार | 94 ड्रॉ
जीत के मामले में सबसे आगे ऑस्ट्रेलिया
जीत के आंकड़ों पर नजर डालें तो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया (426 जीत) के नाम है, जिसके बाद इंग्लैंड (405 जीत) का नंबर आता है। दक्षिण अफ्रीका (191) और वेस्टइंडीज (187) भी जीत के कुल आंकड़ों के मामले में भारत से मामूली बढ़त बनाए हुए हैं लेकिन आगामी सीरीज में भारतीय टीम के पास इन आंकड़ों को और बेहतर करने का पूरा मौका होगा।
श्रीलंका के खिलाफ तगड़ा है रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ भारत का ओवरऑल टेस्ट रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 46 टेस्ट मैचों में से भारत ने 22 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका केवल 7 मैच ही जीत सका है और 17 मैच ड्रॉ रहे हैं। श्रीलंका की धरती पर खेले गए 24 मैचों में से भारत ने 9 में जीत दर्ज की है जबकि 7 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…