23 अक्टूबर 2022 को ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेते अश्विन, आज के दिन का भी नहीं करते इंतजार
Updated on
18-12-2024 02:59 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। 2010 में डेब्यू करने वाले अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में आखिरी बार मैदान पर दिखे। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में अश्विन रोहित शर्मा के साथ पहुंचे। वहां उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। इसके साथ ही उनका 15 साल का करियर समाप्त हो गया।
2022 में ही संन्यास ले लेते अश्विन
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम का हिस्सा थे। टीम इंडिया ने अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेला थआ। उस मैच में भारत को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 2 रन चाहिए थे। अश्विन स्ट्राइक पर थे और गेंद मोहम्मद नवाज के हाथ में थी। नवाज की गेंद लेग स्टंप के बाहर थी और अश्विन उनकी लाइन से हट गए। इसकी वजह से गेंद वाइड हो गई। अगली गेंद पर अश्विन ने भारत को जीत दिला दी।अगर वाइड वाली गेंद टर्न होकर अश्विन के पैड पर लगती तो टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ सकती थी। इस परिस्थिति के बारे में बात करते हुए, अश्विन ने कहा था ऐसा होता तो वह क्रिकेट से संन्यास ले लेते। अश्विन ने उस मैच के बाद कहा था, 'अगर नवाज की वह गेंद टर्न होती और मेरे पैड से टकराती तो मैं केवल यही करता। ड्रेसिंग रूम में आता। मेरा ट्विटर खोलता और ट्वीट करता- बहुत बहुत धन्यवाद, मेरा क्रिकेट करियर शानदार रहा।'
सभी को फैसले से चौंकाया
ऑस्ट्रेलया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच संन्यास लेकर अश्विन ने सभी को चौंका दिया। भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ियों में शामिल अश्विन को फेयरवेल मैच भी नहीं मिला। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डे नाइट टेस्ट के रूप में अपना आखिरी मुकाबला खेला। अश्विन ने इंरनेशनल क्रिकेट में 287 मुकाबले खेले और उनके नाम 765 विकेट हैं।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…