Select Date:

एशिया कप हॉकी- पाकिस्तान टीम भारत नहीं आएगी:सुरक्षा को लेकर चिंता जताई

Updated on 21-07-2025 01:45 PM

पाकिस्तान हॉकी टीम भारत में होने वाले एशिया कप में भाग लेने के लिए नहीं आएगी। इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम इस साल फरवरी-मार्च में हुए चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान खेलने के लिए नहीं गई थी। भारत ने अपने सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू दुबई में खेले थे।

पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) को सूचित किया है कि वह अगले महीने भारत में होने वाले एशिया कप के लिए अपनी टीम भेजने में असमर्थ है। PHF का कहना है कि भारत में मौजूदा हालात और सुरक्षा चिंताओं के कारण यह फैसला लिया गया है।

हॉकी एशिया कप 27 अगस्त से होना है, जो 7 सितंबर तक बिहार के राजगीर स्टेडियम में खेला जाएगा। PHF के अध्यक्ष तारिक बुगती ने बताया कि उन्होंने FIH और एशियाई हॉकी महासंघ (AHF) को पत्र लिखकर अपनी चिंताएं जाहिर की हैं। हमने उन्हें (भारत) बताया है कि मौजूदा परिस्थितियों में हमारी टीम को भारत में खेलने के दौरान सुरक्षा जोखिम का सामना करना पड़ सकता है।

बुगती के मुताबिक, हमारे खिलाड़ी भी भारत में होने वाले एशिया कप में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक नहीं हैं। यह टूर्नामेंट वर्ल्ड कप के क्वालिफिकेशन भी है।

बुगती ने यह भी बताया कि FIH और AHF को यह तय करना है कि टूर्नामेंट और पाकिस्तान के मैचों को लेकर क्या करना है।

PHF बोला- हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा की क्या गारंटी है

PHF प्रमुख ने यह भी सवाल उठाया कि भारत में उनकी टीम की सुरक्षा की क्या गारंटी है। हमने उनसे पूछा है कि वे हमें यह बताएं कि हमारे खिलाड़ियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी और वे टूर्नामेंट पर कैसे ध्यान दे पाएंगे।

हालांकि, पाकिस्तान सरकार ने इस मुद्दे पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हाल ही में एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा था कि टीम भारत की यात्रा नहीं करेगी।

भारतीय खेल मंत्रालय की पाकिस्तान हॉकी टीम को भारत में खेलने की इजाजत

भारतीय खेल मंत्रालय ने पाकिस्तान हॉकी टीम को भारत में एशिया कप खेलने की इजाजत दे दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खेल मंत्रालय ने कहा है कि हम किसी भी मल्टीनेशनल चैंपियनशिप में भारत में खेलने वाली किसी भी टीम के खिलाफ नहीं हैं। बाइलेटरल यानी द्विपक्षीय सीरीज का मामला अलग है।

भारत ने पांच बार जीता है एशिया कप

एशिया कप टूर्नामेंट 2011 में शुरू हुआ था। भारत ने यह टूर्नामेंट पांच, वहीं पाकिस्तान ने इसे तीन बार जीता है। साउथ कोरिया ने 2021 में ढाका में एक बार यह टाइटल अपने नाम किया था।

विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में

इस साल अक्टूबर में भारत में होने वाले विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तान टीम नहीं आ रही है। पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारत-पाक मैच भी रद्द किया गया

भारतीय क्रिकेटरों के पाकिस्तान के साथ खेलने पर मना करने के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के आयोजकों ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को रद्द कर दिया था।

आयोजकों ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचने के लिए माफी भी मांगी थी। यह मैच 20 जुलाई को बर्मिंघम में खेला जाना था। भारतीय खिलाड़ी सुरेश रैना और शिखर धवन, हरभजन सिंह, इरफान पठान और यूसुफ पठान ने इस मैच में खेलने से मना कर दिया था।

वॉलीबॉल टूर्नामेंट पाकिस्तान से उज्बेकिस्तान ट्रांसफर

भारतीय वॉलीबॉल टीम के मध्य एशियाई वॉलीबॉल टूर्नामेंट से वापस लेने के बाद टूर्नामेंट को पाकिस्तान से उज्बेकिस्तान में शिफ्ट कर दिया गया था। यह पाकिस्तान के इस्लामाबाद में होना था। इसे ताशकंद शिफ्ट कर दिया गया था।

दरअसल मध्य एशियाई वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन इस साल मई में पाकिस्तान में होना था लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था, क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार कर दिया है। जिसके बाद मध्य एशिया वॉलीबॉल संघ (सीएवीए) ने इस टूर्नामेंट को उज्बेकिस्तान में ट्रांसफर कर दिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.