एशिया कप: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? जहां आज यूएई से है भिड़ंत
Updated on
10-09-2025 05:36 PM
दुबई: भारत और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का दूसरा मुकाबला आज खेला जाना है। टीम इंडिया को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उसका रिकॉर्ड फैंस को चिंता में डालता नजर आता है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 55.55 है। भारतीय टीम ने साल 2021 से अब तक यहां सिर्फ 9 मुकाबले खेले, जिसमें 5 जीते, जबकि 4 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा।
टीम इंडिया ने टी20 इतिहास में यूएई के खिलाफ सिर्फ एक ही मैच खेला, जिसमें नौ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। भारत ने इस मैदान पर 24 अक्टूबर 2021 को पहला टी20 मैच खेला था, जिसमें पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से शिकस्त झेली। 31 अक्टूबर को टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने 5 नवंबर को दुबई के मैदान पर अपना पहला टी20 मुकाबला स्कॉटलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीता।
8 नवंबर को नामीबिया को 9 विकेट से हराया। 28 अगस्त 2022 को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराते हुए पिछली हार का बदला लिया। 31 अगस्त को उसने हांगकांग के खिलाफ 40 रन से जीत दर्ज की। 4 सितंबर 2022 को पाकिस्तान के हाथों पांच विकेट से मुकाबला गंवाने के बाद 6 सितंबर को टीम इंडिया एक बार फिर इस मैदान पर 6 विकेट से मुकाबला गंवा बैठी। इस बार उसके सामने श्रीलंकाई टीम थी।8 सितंबर 2022 को भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 101 रन से जीत दर्ज की। यह मुकाबला एशिया कप में ही खेला गया था। भारत ने टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में अब तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ दो ही देश उसे शिकस्त दे सके। इन दोनों मुकाबलों को टीम इंडिया ने इसी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गंवाया था।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…