Select Date:

अमेरिका में 3 साल की फिलिस्तीनी बच्ची पर हमला:आरोपी महिला ने स्विमिंग पूल में डुबाने की कोशिश की

Updated on 25-06-2024 02:29 PM

अमेरिका के टेक्सास में एक महिला ने 3 साल की एक फिलिस्तीनी-अमेरिकी बच्ची की हत्या की कोशिश की। CNN के मुताबिक, घटना से पहले पीड़ित बच्ची की मां ने हिजाब पहना हुआ था। उसके बच्चे पूल में स्विमिंग कर रहे थे। तभी 42 साल की एलिजाबेथ वुल्फ नाम की महिला वहां पहुंची।

उसने हिजाब पहनी महिला से पूछा कि वह कहां से है और क्या पूल में उसके बच्चे तैर रहे हैं। इस पर महिला ने जवाब दिया कि वह अमेरिकी नागरिक है। हालांकि, मूल रूप से वह फिलिस्तीन की है। इसके बाद एलिजाबेथ महिला के हाथ से उसके 6 साल के बच्चे को खींचने लगी। महिला ने किसी तरह अपने बेटे को बचा लिया।

इसके बाद एलिजाबेथ तुरंत उसकी 3 साल की बेटी की तरफ बढ़ी। वह उसे स्विमिंग पूल में डुबाने की कोशिश करने लगी। इस दौरान उसने महिला का हिजाब उतार दिया और उसे लात भी मारी। हालांकि, महिला अपनी बेटी को बचाने में कामयाब रही। इस दौरान पास में मौजूद एक व्यक्ति ने भी उसकी मदद की।

आरोपी महिला बोली- पूरे परिवार को खत्म कर दूंगी
सिर स्विमिंग पूल के अंदर रहने से बच्ची के शरीर में काफी पानी चला गया था, जिसकी वजह से वह लगातार खांस रही थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एलिजाबेथ को गिरफ्तार कर लिया। वह लगातार चिल्ला रही थी कि महिला और उसके पूरे परिवार की हत्या कर देगी।

पीड़ित बच्ची की मां ने कहा, "मैं एक अमेरिकी नागरिक हूं। मुझे नहीं पता की मैं कहां सुरक्षित रह सकती हूं। मेरे अपने देश फिलिस्तीन में जंग चल रही है। अमेरिका में हमें लगातार नफरत का सामना करना पड़ रहा है।

उस घटना के बाद से मेरी बेटी सदमे में है। जब भी हमारे घर की बेल बजती है, वह दूसरे कमरे में छिप जाती है। उसे डर है कि कोई उसे दोबारा पानी में डुबाने की कोशिश करेगा। बार-बार घर बदलने की वजह से मेरे पति अपनी नौकरी भी नहीं कर पा रहे हैं।

बाइडेन बोले- घटना से परेशान हूं, बच्चों के खिलाफ हिंसा नहीं होनी चाहिए
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी सोमवार को मामले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीनी महिला के बच्चों पर हुए हमले की खबर से वे बेहद परेशान हैं। किसी भी बच्चे के खिलाफ कभी हिंसा नहीं होनी चाहिए। मैं इस मुश्किल घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ हूं।

एलिजाबेथ ने मामले का समाधान होने तक जेल से रिहा होने के लिए 40 हजार डॉलर की जमानत ली है। हत्या की कोशिश के मामले में अमेरिका में 25 हजार डॉलर का मुचलका भरना होता है। वहीं बच्चे पर हमले के केस में यह रकम 15 हजार डॉलर होती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.