Select Date:

गाजा में 76 साल पुराने नुसीरत रिफ्यूजी कैंप पर हमला:इजराइल ने एयरस्ट्राइक में स्कूल को निशाना बनाया

Updated on 06-06-2024 12:37 PM

हमास के खिलाफ जंग के बीच इजराइल ने सेंट्रल गाजा में 76 साल पुराने नुसीरत रिफ्यूजी कैंप पर हमला किया। इस दौरान एक स्कूल को निशाना बनाया गया। फाइटर जेट से की गई इस एयरस्ट्राइक में 32 लोगों की मौत हुई है। इनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।

वहीं हमास के अल-अक्सा मीडिया ने बताया कि अटैक में 39 लोगों ने जान गंवाई है। इजराइल की डिफेंस फोर्स IDF ने इस हमले की पुष्टि की है। IDF ने दावा किया है कि UNRWA के इस स्कूल में हमास की नुखबा फोर्स के लड़ाकों ने पनाह ले रखी थी। इजराइल ने एयरस्ट्राइक में उन्हें ही निशाना बनाया।

दरअसल, इजराइल-हमास के बीच जंग शुरू होने के बाद से 10 लाख से ज्यादा लोग बेघर हुए हैं। इन्होंने गाजा में अलग-अलग जगहों पर स्कूलों और अस्पतालों में पनाह ले रखी है। न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक, नुसीरत रिफ्यूजी कैंप गाजा पट्टी के बीचों-बीच मौजूद है। 1948 में इजराइल की स्थापना के बाद लाखों फिलिस्तीन बेघर हो गए थे। इन्हें पनाह देने के लिए नुसीरत कैंप बनाया गया था।

इजराइल का दावा- हमले में आम नागरिकों को बचाने की कोशिश की
IDF ने दावा किया है कि स्कूल पर हमले से पहले इसके लिए पूरी प्लानिंग की गई थी। इस दौरान इस बात पर खास ध्यान दिया गया था कि वहां मौजूद आम नागरिकों को ज्यादा नुकसान न पहुंचे। इसके लिए इलाके की हवाई निगरानी की गई थी। साथ ही वहां मौजूद इजराइल के इंटेलिजेंस सोर्स के जरिए भी जानकारी इकट्ठा की गई थी।

इजराइल के हमले के बाद गाजा में मौजूद हमास के नेतृत्व वाली सरकार के मीडिया ऑफिस ने भी बयान जारी किया। उन्होंने स्कूल पर हमले को नरसंहार बताया। मीडिया ऑफिस के प्रवक्ता इस्माइल अल-थावब्ता ने कहा कि घायलों को अल-अक्सा मार्टियर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

गाजा के 183 स्कूलों को रिफ्यूजी कैंप बनाया गया
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, UN की रिलीफ एंड वर्क एजेंसी (UNRWA) जंग से पहले तक गाजा में 183 स्कूलों को ऑपरेट करता था। जंग शुरू होने के बाद से इन स्कूलों की इमारतों को रिफ्यूजी कैंप में तब्दील कर दिया गया है।

8 महीने से जारी इजराइल के हमलों में UNRWA की फैसेलिटीज में पनाह ले रहे 455 लोगों की मौत हुई है। इजराइल ने इससे पहले 11 और 13 अप्रैल को भी नुसीरत रिफ्यूजी कैंप में मौजूद स्कूलों पर 3 बार हमला किया था। इस दौरान 7 लोगों की मौत हुई थी।

गाजा के स्कूलों पर पहली भी हमला कर चुका इजराइल
पिछले साल दिसंबर में भी इजराइल ने गाजा के 2 स्कूलों पर एयरस्ट्राइक की थी। इसमें 50 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं सैकड़ों लोग घायल हुए थे। 7 अक्टूबर से लेकर अब तक इजराइल ने 430 बार UNRWA के परिसरों पर हमला किया है।

अलजजीरा के मुताबिक, अप्रैल में भी इजराइल ने गाजा के नुसीरत रिफ्यूजी कैंप पर हमला किया था। इसमें 75 लोगों की मौत हो गई थी और 348 लोग घायल हुए थे। इसके अलावा इजराइल के हमले में 13 हजार से ज्यादा टेम्पररी घर तबाह हो गए थे।

इजराइल की जंग का आखिरी पड़ाव है गाजा का दक्षिणी छोर राफा
7 महीने से जारी इजराइल-हमास जंग में अब तक करीब 36 हजार 586 फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। इनमें 15 हजार से ज्यादा बच्चे हैं। गाजा पर इजराइल के हमले के आखिरी पड़ाव राफा पर हमले के बाद 8 लाख लोग शहर छोड़ चुके हैं।

दरअसल, इजराइल का तर्क है कि उन्होंने अब तक हमास की 24 बटालियन को खत्म कर दिया है, लेकिन अब भी 4 बटालियन राफा में छिपी हुई हैं। इनके खात्मे के लिए राफा में ऑपरेशन चलाना जरूरी है। हालांकि, इस बीच इजराइल नॉर्थ और सेंट्रल गाजा में भी कई जगहों पर हमले कर चुका है। इजराइली सेना ने दावा किया है कि राफा पर हमले के बीच कई हमास लड़ाके वहां जाकर छिप गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.