फिट स्टीव स्मिथ को मिली कप्तानी
दूसरी तरफ कप्तान पैट कमिंस को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है। उनकी पीठ में समस्या है और इसी वजह से सीरीज के पहले दो मैच नहीं खेल पाए थे। एडिलेड में हुए तीसरे मैच में कमिंस ने 6 बल्लेबाजों का आउट किया था। उनकी जगह झाय रिचर्डसन टीम में आए हैं। कमिंस की जगह स्टीव स्मिथ एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। तबीयत खराब होने की वजह से वह तीसरे टेस्ट में नहीं खेल पाए थे। उनकी जगह चौथे नंबर पर उस्मान ख्बाजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी।बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम: स्टीव स्मिथ (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्रेंडन डॉगेट, कैमरन ग्रीन, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, माइकल नेसर, झाई रिचर्डसन, मिचेल स्टार्क, जेक वेदरल्ड, ब्यू वेबस्टर।


