श्रीलंका दौरे से पहले ही ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, कप्तान पैट कमिंस पूरे दौरे से होंगे OUT!
Updated on
02-01-2025 05:37 PM
सिडनी: सिडनी में भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के समापन के बाद ऑस्ट्रेलिया 29 जनवरी से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने संकेत दिया कि वह अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण इस महीने के आखिर में श्रीलंका दौरे से बाहर रह सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका में 29 जनवरी और छह फरवरी से दो टेस्ट खेलने हैं।
उसी समय कमिंस की पत्नी बेकी बच्चे को जन्म देने वाली है। कमिंस ने शुक्रवार से शुरू हो रहे गुलाबी टेस्ट से पूर्व कहा, ‘अभी दिन पता नहीं है लेकिन यह तय है (मैं श्रीलंका दौरे से बाहर रह सकता हूं)।’ उनकी गैर मौजूदगी में स्टीव स्मिथ या ट्रेविस हेड ऑस्ट्रेलिया के कप्तान होंगे। कमिंस ने कहा कि पिछले साल मां के निधन के बाद जीवन में प्राथमिकतायें तय करने के उनके मानदंड बदले हैं। वह भारत दौरा बीच में छोड़कर अपनी मां के पास लौट आये थे जब उनका निधन हुआ। कमिंस ने कहा, ‘इससे आपको उस पर फोकस करने में मदद मिलती है जो महत्वपूर्ण है। परिवार, परिवार के साथ समय। पहले मैं जिस तरह से खेलने और विदेश दौरे के बारे में सोचता था, उस घटना से उसमें बदलाव आ गया है।’ उन्होंने कहा, ‘जब आप खेल रहे होते हैं तो बस अच्छा खेलना चाहते हैं। दबाव होना लाजमी है लेकिन आप अपने माता पिता की बात नहीं भूलते कि जाओ और खेल का मजा लो। अपनी ओर से पूरी कोशिश करो लेकिन आनंद आना जरूरी है। मैं जब भी खेलने उतरता हूं तो यह बात याद रखता हूं।’
कमिंस 2015 के बाद पहली बार 3-1 से सीरीज जीतने की उम्मीद में भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की अगुआई करेंगे। ऑस्ट्रेलिया इस सप्ताह की शुरुआत में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे टेस्ट 184 रन से जीतकर सीरीज में 2-1 से आगे है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…