ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज से कुछ घंटों पहले टीम में किया बड़ा बदलाव, स्टार खिलाड़ी की हुई एंट्री
Updated on
17-10-2025 12:52 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह बदलाव काफी अहम है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें साइड में हल्की चोट लगी है। उनकी जगह मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है, क्योंकि ग्रीन ऑस्ट्रेलिया की एशेज योजनाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
ग्रीन को रेस्ट देना जरूरी
कैमरन ग्रीन 19, 23 और 25 अक्टूबर को होने वाले वनडे मैचों में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, उम्मीद है कि वह 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के अगले शेफील्ड शील्ड गेम में खेलेंगे। पिछले साल पीठ की सर्जरी के बाद यह उनका गेंदबाज के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्होंने चार ओवर में एक विकेट लिया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ किया है कि यह चोट पिछले अक्टूबर में हुई सर्जरी से संबंधित नहीं है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, 'ग्रीन थोड़े समय के लिए रिहैबिलिटेशन करेंगे और एशेज की तैयारी जारी रखने के लिए शेफील्ड शील्ड के तीसरे राउंड में वापसी करने की राह पर हैं।' लाबुशेन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अपने घरेलू क्लब क्वींसलैंड के लिए चार शतक बनाए हैं, जिनमें से दो 50-ओवर फॉर्मेट में आए हैं। अगस्त में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में 2 रन बनाने के कारण उन्हें पहले टीम में शामिल नहीं किया गया था।
इस बदलाव के साथ, भारत के खिलाफ सीरीज के पहले मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया को तीन बदलाव करने पड़े हैं। जोश फिलिप को जोश इंग्लिस की जगह लिया गया है, जो अभी भी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। वहीं, एडम जम्पा पारिवारिक कारणों से पर्थ में होने वाले पहले मैच से बाहर रहेंगे। दूसरे मैच से जम्पा, कैरी और इंगलिस टीम में शामिल हो जाएंगे।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…