ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, पैट कमिंस एशेज के पहले टेस्ट से बाहर, अब यह दिग्गज संभालेगा पर्थ में कमान
Updated on
27-10-2025 03:07 PM
नई दिल्ली: एशेज क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी राइवलरी में से एक मानी जाती है। बता दें कि इस बार एशेज अगले महीने यानी नवंबर की 21 तारीख से शुरू हो रही है। सीरीज का आगाज पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम से होगा। हालांकि, एशेज शुरू भी नहीं हुई कि ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लग गया है। उनके कप्तान और स्टार खिलाड़ी पैट कमिंस चोटिल होने की वजह से पर्थ टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनको बैक इंजरी है। हाल ही में हुई भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में भी पैट कमिंस नहीं खेले थे। अब वह एशेज के पहले टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं।
स्टीव स्मिथ करेंगे कमिंस की जगह कप्तानी
इंग्लैंड के खिलाफ एशेज के पहले टेस्ट से पैट कमिंस के बाहर होने के बाद अब पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया को पर्थ में लीड करेंगे। दूसरा टेस्ट 4 नवंबर से खेला जाएगा। पैट कमिंस उससे पहले फिट होने की पूरी कोशिश करेंगे।स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की 40 टेस्ट में कप्तानी की है, जिसमें से 23 में जीत और 10 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 7 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। पैट कमिंस को लोवर बैक में दिक्कत है। उनका ध्यान हालांकि इस वक्क जल्द से जल्द रिकवरी करने पर होगा।
पहले टेस्ट में पैट कमिंस की जगह कौन खेल सकता है?
ऑस्ट्रेलिया के पास स्टार खिलाड़ियों की कमी नहीं है। पैट कमिंस के चोटिल होने के बाद तीसरे पेसर के रूप में ऑस्ट्रेलिया स्कॉट बॉलैंड को खिला सकती है, जोकि एक गजब गेंदबाज हैं। बॉलैंड अनुशान के साथ एक ही जगह गेंदबाजी करते रहते हैं और बल्लेबाजों को परेशान करते हैं। बॉलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 2021 में डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने 14 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें बॉलैंड के नाम 62 विकेट हैं।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…