'बैड न्यूज' एडवांस बुकिंग: रिलीज से पहले ही कमा लिए करोड़, पर क्या 'गुड न्यूज' जैसा दम दिखा पाएगी फिल्म?
Updated on
18-07-2024 03:06 PM
विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म 'बैड न्यूज' शुक्रवार, 19 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। जब से फिल्म का ट्रेलर आया है, यह चर्चा में है। 'तौबा तौबा' से लेकर 'मेरे महबूब मेरे सनम' जैसे फिल्म के गाने जहां हर किसी की प्लेलिस्ट में हैं, वहीं 'एनिमल' के बाद हर किसी की नजर एक बार फिर तृप्ति डिमरी पर है। फिल्म की एडवांस बुकिंग जारी है। गुरुवार सुबह तक ओपनिंग डे के लिए 'बैड न्यूज' की 38, 594 टिकटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। लेकिन क्या यह बॉक्स ऑफिस पर 'गुड न्यूज' जैसा धमाका कर पाएगी? आइए समझते हैं पूरा गणित।
sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'बैड न्यूज' ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग से गुरुवार सुबह तक 1.08 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अभी टिकटों की बिक्री के लिए एक पूरा दिन बचा हुआ है। जबकि रिलीज के बाद शुक्रवार को ऑन स्पॉट बुकिंग भी होनी है। यह सच है कि एडवांस बुकिंग के ये आंकड़े बहुत अच्छे नहीं है। लेकिन आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म जिस जॉनर की है, इसे रिलीज के बाद फायदा मिलने की पूरी उम्मीद है।
वर्ड ऑफ माउथ के बूते कमाई करेगी 'बैड न्यूज'
समझने वाली बात यह है कि इस वक्त सिनेमाघरों में 'कल्कि 2898 एडी', 'किल', 'सरफिरा' और 'हिंदुस्तानी 2' जैसी फिल्में हैं। ऐसे में कॉमेडी का तड़का लेकर आ रही 'बैड न्यूज' वर्ड ऑफ माउथ के बूते वीकेंड तक उड़ान भर सकती है। यदि फिल्म लोगों को पसंद आती है तो यह फैमिली ऑडियंस को सिनेमाघर तक खींच लाने का दम रखती है।
'गुड न्यूज' ने कमाए थे वर्ल्डवाइड 316 करोड़ रुपये
'बैड न्यूज' राज मेहता के डायरेक्शन में बनी 'गुड न्यूज' की फेहरिस्त में है। अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ की यह सुपरहिट फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। वह कोरोना महामारी से पहले का दौर था। जबकि लॉकडाउन के बाद अब बॉक्स ऑफिस का गणित पूरी तरह बदल गया है। फिर भी यदि तुलना करें तो 'गुड न्यूज' ने भारत में 205.09 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था और दुनियाभर में 316 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की थी। ऐसे में 'बैड न्यूज' को काफी मेहनत करनी पड़ेगी।
ओपनिंग डे पर कितना कमाएगी 'बैड न्यूज'
'गुड न्यूज' ने ओपनिंग डे पर 17.56 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। महामारी के बाद बदले हालात को देखते हुए 'बैड न्यूज' से भी ऐसी उम्मीद करना बेमानी होगी। अच्छी बात यह है कि इस फिल्म के प्री-रिलीज रुझान 'गुड न्यूज' जैसे ही हैं, ऐसे में यदि सबकुछ ठीक रहा तो 'बैड न्यूज' भारत में लाइफटाइम 100 करोड़ रुपये से अधिक और वर्ल्डवाइड 150 करोड़ से अधिक की ग्रॉस कमाई कर लेगी। जहां तक ओपनिंग डे की बात है तो 'बैड न्यूज' पहले दिन 5-7 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है।
'बैड न्यूज' की कास्ट
'बैड न्यूज' में विक्की कौशल ने अखिल चड्ढा का रोल प्ले किया है। जबकि तृप्ति डिमरी फिल्म में सलोनी के किरदार में हैं। गुरबीर के रूप में एमी विर्क हैं। इनके अलावा नेहा धूपिया भी प्रमुख भूमिका में हैं। कथित तौर पर फिल्म में अनन्या पांडे, कटरीना कैफ और टाइगर श्रॉफ का कैमियो भी है। फिल्म की कहानी इशिता मोइत्रा और तरुण डुडेजा ने लिखी है। जबकि इसे हीरू यश जौहर, करण जौहर, अपूर्व मेहता, अमृतपाल सिंह बिंद्रा और आनंद तिवारी ने प्रोड्यूस किया है।
'बैड न्यूज' की कहानी
'बैड न्यूज' को सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताया जा रहा है। यह विषमलैंगिक अतिसंक्रमण (Heteropaternal Superfecundation) पर आधारित है। यह एक बेहद दुर्लभ स्थिति है, जहां सलोनी प्रेग्नेंट है और जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली है। अब मामला ये है कि उसके दोनों बच्चों के अलग-अलग पिता हैं। अब फिल्म की कहानी में दोनों पिता यानी अखिल और गुरबीर के बीच सलोनी का प्यार जीतने और बच्चे के लिए होड़ मचती है।
'बैड न्यूज' में सेंसर बोर्ड ने लगाए हैं तीन कट्स
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने 'बैड न्यूज को U/A सर्टिफिकेट दिया है। लेकिन इसके साथ ही फिल्म में 3 कट्स भी लगाए हैं। इस कारण फिल्म का रनटाइम 142 मिनट यानी 2 घंटे और 22 मिनट रह गया है। जिन तीन सीन्स को हटाया गया है, उनकी कुल लंबाई 27 सेकेंड थी और ये तृप्ति और विक्की कौशल के बीच इंटीमेट किसिंग सीन थे।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…