'बैड न्यूज' ने छठे दिन भी दिखाया दम, पर 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' ने बढ़ाई धड़कन! 'सरफिरा' डिजास्टर
Updated on
25-07-2024 04:57 PM
बॉक्स ऑफिस पर 'बैड न्यूज' ने बुधवार को एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ दिखाई है। विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की इस रोमांटिक-कॉमेडी ने रिलीज के छठे दिन भी 3 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म गुरुवार को अपना पहला हफ्ता पूरा कर रही है और यह यह सात दिनों में 43-44 करोड़ रुपये की कमाई करती हुई दिख रही है। लेकिन इसी के साथ शुक्रवार को रिलीज हो रही 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' के कारण इसकी धड़कन भी बढ़ हुई है, क्योंकि हिट होने के लिए इसे दूसरे हफ्ते में भी कमाई की यही रफ्तार बरकरार रखनी होगी। दूसरी ओर, अक्षय कुमार की 'सरफिरा' का बोरिया-बिस्तर 13 दिन बाद अब पैक हो चुका है।
sacnilk के मुताबिक, आनंद तिवारी के डायरेक्शन में बनी 'बैड न्यूज' ने बुधवार को देश में 3.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। एक दिन पहले मंगलवार को इसने 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। छह दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 40.10 करोड़ रुपये है। गुरुवारको फिल्म का पहला हफ्ता खत्म हो रहा है। इसे सफल साबित होने के लिए दो हफ्तों में कम से कम 60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करना होगा।
'डेडपूल एंड वुल्वरीन' से 'बैड न्यूज' को है बड़ा खतरा
'बैड न्यूज' का बजट 75-80 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म की शुरुआत अच्छी हुई है और कामकाजी दिनों में भी इसकी पकड़ मजबूत है। लेकिन यह हिट या नहीं, इसके बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। खास तौर पर इसलिए कि इसकी अपील बड़े शहरों में अधिक है। 'बैड न्यूज' की समस्या ये है कि यह दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और पंजाब के के साथ बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में सबसे अच्छी कमाई कर रही है। लेकिन शुक्रवार को रिलीज हो रही 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' भी इन्हीं सेक्टर में ज्यादा दम दिखाने वाली है। ऐसे में 'बैड न्यूज' के लिए दूसरे हफ्ते में मजबूती से टिके रहना बेहद जरूरी है।
'बैड न्यूज' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
हैट्रोपैटर्नल सुपरफेकंडेशन जैसी रेयर प्रेग्नेंसी कंडीशन पर बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 6 दिनों में 71.85 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसमें से 24 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई विदेशों में हुई है, जबकि 47.85 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन भारत में हुआ है।
100 करोड़ की 'सरफिरा', 13 दिनों में वलर्डवाइड महज 31 करोड़ कमाई
दूसरी ओर, सुधा कोंगारा के डायरेक्शन में बनी 'सरफिरा' अक्षय कुमार की एक और डिजास्टर साबित हुई है। यह साल 2024 में ही 'बड़े मियां छोटे मियां' के बाद अक्षय की दूसरी फ्लॉप फिल्म है। इस फिल्म ने 13 दिनों में देश में महज 22.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। जबकि इसका बजट 100 करोड़ रुपये है। बुधवार को रिलीज के 13वें दिन फिल्म ने महज 35 लाख रुपये कमाए हैं। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी कुछ खास नहीं है। 'सरफिरा' ने छह दिनों 13 दिनों में वर्ल्डवाइड करीब 31.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…