कौन कर सकता है आवेदन?
- आवेदक नेपाली नागरिक होने चाहिए, जिनकी उम्र कम से कम 35 साल हो।
- आवेदन करने वाले को सरकारी सेवा से बर्खास्त न किया गया हो।
- भविष्य की सरकारी नौकरी के लिए अयोग्य घोषित न किया गया हो।
- किसी दूसरे देश की स्थायी या अस्थायी नागरिकता का इमिग्रेशन लाभ नहीं होने चाहिए।
- भ्रष्टाचार या नैतिक पतन से जुड़े किसी भी अपराध के लिए दोषी न ठहराया गया हो।
क्या होनी चाहिए योग्यता?
- आवेदकों के पास अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति विज्ञान, कानून, अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन या संबंधित क्षेत्र में मास्टर्स या उससे ऊपर की डिग्री के साथ ही कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय व्यापार या बहुपक्षीय वार्ताओं में विशेष प्रशिक्षण या प्रमाणन भी होना चाहिए।
- नेपाल की विदेश नीति से संबंधित क्षेत्रों में अकादमिक पेपर का प्रकाशन, शोध कार्य या महत्वपूर्ण विद्वतापूर्ण योगदान एक अतिरिक्त लाभ माना जाएगा।
- इसी तरह आवेदकों के पास राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वरिष्ठ सरकारी, राजनयिक, कॉरपोरेट, गैर-सरकारी संगठनों या सार्वजनिक सेवा संगठनों के भीतर नेतृत्व के पदों पर पर्याप्त अनुभव होना चाहिए।
- उनके पास द्विपक्षीय या बहुपक्षीय वार्ताओं, संधि निर्माण या अंतरराष्ट्रीय कानूनी ढांचे में एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड होना चाहिए।


