बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना को भारी नुकसान
पाकिस्तान का अपने रिटायर्ड जवानों को बुलाने का फैसला करना बलूचिस्तान में उसकी खराब स्थिति को दिखाता है। BLA के हमलों में तेजी भी पाकिस्तान की सुरक्षा स्थिति पर सवाल खड़े करती है। सितम्बर महीने की गतिविधियों के बारे में बताते हुए इस अलगाववादी समूह ने दावा किया कि उसने 94 हमले किए, जिसमें 105 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए और 52 घायल हुए।बलूच विद्रोही समूह ने यह भी कहा कि उसने सितम्बर में ही 25 जगहों पर छापेमारी और नाकेबंदी की जिसमें 37 लोग मारे गए। समूह ने मारे गए लोगों को पाकिस्तान की सेना का खुफिया एजेंट बताया। इस दौरान 21 पाकिस्तानी कर्मियों और खुफिया जासूसों को पकड़ने का दावा किया। समूह ने माना कि सितम्बर में ऑपरेशन के दौरान उसके 33 लड़ाकों को भी जान गंवानी पड़ी।


