Select Date:

बांग्लादेश का बहाना, कहीं और है नकवी का निशाना, क्या टी20 वर्ल्ड कप आयोजन डिरेल करने की कोशिश में पाकिस्तान?

Updated on 19-01-2026 11:47 AM
नई दिल्ली: बांग्लादेश के भारत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच खेलने नहीं आने का विवाद जारी है। इस विवाद को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) लगातार हवा दे रहा है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए उसके मैच भारत से शिफ्ट करने की मांग की है। अब इस पूरे समर्थन के पीछे पाकिस्तान की एक नापाक साजिश सामने आ रही है। दरअसल पाकिस्तान ने ये संकेत दिए हैं कि यदि बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किया जाता है तो उसका साथ देते हुए पाकिस्तान भी टूर्नामेंट में शिरकत करने पर दोबारा विचार करेगा। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने यह संकेत बांग्लादेश की तरफ से इस्लामाबाद से इस मुद्दे पर राजनयिक और क्रिकेट, दोनों स्तर पर समर्थन मांगने के बाद दिए हैं। ऐसा करके पाकिस्तान एकतरफ बांग्लादेश को अपने खेमे में लाकर एशियाई क्रिकेट में BCCI के प्रभुत्व को कम करना चाहता है, दूसरी तरफ उसकी साजिश भारत के आयोजन वाले टूर्नामेंट को डिरेल करने की है।

बांग्लादेश सरकार ने मांगा है पाकिस्तान से समर्थन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी सरकार के दबाव में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत नहीं आने का ऐलान किया था। एनडीटीवी की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि इसके बाद बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार ने पाकिस्तान सरकार से संपर्क किया है। बांग्लादेश सरकार ने पाकिस्तान से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुद्दे पर समर्थन मांगा है, जिसके लिए उसे इस्लामाबाद ने पॉजिटिव संकेत दिए हैं।

पाकिस्तानी मीडिया ने की है पुष्टि

रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश सरकार को समर्थन का आश्वासन देने के बाद पाकिस्तान सरकार ने उनके मैच भारत से शिफ्ट करने की मांग को वैध ठहराया है। साथ ही कहा है कि यदि बांग्लादेश का मुद्दा नहीं सुलझता है तो वो भी टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगा या नहीं, इस पर दोबारा विचार करेगा। पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट्स जियो सुपर और टेलिकॉमएशिया.नेट ने इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा है कि वे अपने पड़ोसी की सुरक्षा चिंताओं का सम्मान करते हैं। साथ ही कहा है कि भारत कहीं बीसीबी को इस मुद्दे पर दबाव में ना ले, इसके लिए लगातार हालात की निगरानी कर रहे हैं।

आईसीसी ने दिया है बांग्लादेश को 21 जनवरी तक का समय

एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि आईसीसी अधिकारियों ने इस मुद्दे पर शनिवार को बांग्लादेश जाकर वहां के अधिकारियों से बात की है। इस बातचीत में भी बांग्लादेश भारत में नहीं खेलने पर अड़ा रहा है। हालांकि आईसीसी ने अब मैच शिफ्ट करने की कोई स्थिति नहीं होने की जानकारी बांग्लादेश को दे दी है। साथ ही उसे 21 जनवरी तक अपने भारत में खेलने या नहीं खेलने का फैसला करने की डेडलाइन दी है। साथ ही बांग्लादेश को बताया गया है कि इसके बाद आईसीसी बांग्लादेश की जगह दूसरी टीम का नाम घोषित कर देगी। अब तक मिले संकेत से यह तय माना जा रहा है कि बांग्लादेश सरकार इस मुद्दे पर नहीं झुकने का दबाव अपने क्रिकेट बोर्ड पर बनाए हुए है। ऐसा हुआ तो बांग्लादेश का टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होना तय माना जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.